Homeज्ञानये हैं दुनिया के 15 सबसे छोटे देश, क्षेत्रफल के हिसाब से...

ये हैं दुनिया के 15 सबसे छोटे देश, क्षेत्रफल के हिसाब से कुछ भारतीय गांव भी हैं इनसे बड़े

15 Smallest Countries in the World – हर देश का खानपान, पहनावा और संस्कृति एक दूसरे अलग होता है, वहीं कुछ देश बड़े देशों से अलग होकर अपनी एक नई सभ्यता बनाते हैं। ऐसे में बड़े देशों के बारे में किताबों में पढ़ने को मिल जाता है, जबकि उनसे जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर भी मौजूद होती है।

लेकिन इस धरती पर ऐसे भी देश मौजूद हैं, जो क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत ही छोटे हैं। ऐसे में उन देशों के बारे में न तो लोगों को ज्यादा जानकारी होती है और न ही उनसे जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर आसानी से देखने को मिलती है, इसलिए आज हम आपको क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के 15 सबसे छोटे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं।

PALAU

प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में स्थित PALAU एक बहुत ही छोटा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल महज 459 वर्ग किलोमीटर है। यह देश 500 से ज्यादा छोटे छोटे द्वीपों को मिलकर बना है, जहां की कुल आबादी 21, 977 है।

PALAU घूमने फिरने के लिहाज से एक बहुत ही खूबसूरत देश माना जाता है, जहां आपको शार्क की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा यहां Jellyfish की भी लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं, जबकि यहां के पाम ट्री देश की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

bluemarlinpalau

NIUE

न्यूजीलैंड (New Zealand) के पूर्व में स्थित NIUE एक छोटा सा द्विपीय देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 216.5 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की कुल आबादी 1,624 है, जबकि यहां हर वक्त शांति भरा माहौल रहता है। NIUE इतना छोटा देश है कि यहां सिर्फ 2 मुक्केबाज हैं, जो हर मैच में आपस में जबरदस्ती लड़ते हुए दिखाई देते हैं।

Twitter

SAINT KITTS AND NEVIS

वेस्टइंडीज में मौजूद SAINT KITTS AND NEVIS दो द्वीपों से बना एक छोटा सा देश है, जो 261 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस देश की कुल आबादी 54,821 है, जहां आप पैसे देकर आसानी से नागरिकता खरीद सकते हैं।

agoda

TUVALU

TUVALU प्रशांत महासागर में स्थित एक बहुत ही छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल महज 26 वर्ग किलोमीटर है। यह देश 9 छोटे छोट आईलैंड्स से मिलकर बना है, जबकि यहां की कुल आबादी 11,097 है।

globespots

NAURU

NAURU नामक यह देश मध्य प्रशांत महासागर में स्थित है, जो दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह देश 21 वर्ग किलोमीटर क क्षेत्रफल में बसा हुआ है, जिसकी अपनी कोई राजधानी भी नहीं है और यहां की कुल आबादी 13,049 है।

onestep4ward

ये भी पढ़ें : जानिए 16 खूबसूरत देशों के बारे में, जहाँ भारतीयों को घूमने के लिए वीज़ा की जरूरत नही पड़ती

THE PRINCIPALITY OF SEBORGA

यह अनोखा देश IMPERIA के पूर्वी हिस्से में स्थित है, जो 14 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस देश की कुल आबादी 320 है, जबकि यहां महज तीन लोगों से बनी सेना पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Pinterest

MALTA

यूरोप में स्थित MALTA की गिनती दुनिया के सबसे छोटे देशों में की जाती है, जो 316 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। इस देश की कुल आबादी 4,50,000 है, जबकि यहां प्राचीन वास्तु शैली में बने घर दुनिया भर में मशहूर हैं।

hotels.com

THE REPUBLIC OF MOLOSSIA

अमेरिका में मौजूद THE REPUBLIC OF MOLOSSIA 5,300 वर्ग मीटर में फैला हुआ एक छोटा सा देश है, जिसकी स्थापना साल 1962 में की गई थी। इस देश की कुल आबादी महज 34 है, जबकि यहां रहने वाले लोग यूनिफॉर्म पहन कर घर से बाहर निकलते हैं।

atlasobscura

VATICAN CITY

रोम में VATICAN CITY नामक एक बहुत ही खूबसूरत सा देश है, जो 110 एकड़ की जमीन पर बसाया गया है। इसे दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, जहां 1 हजार लोगों की आबादी निवास करती है। यह देश वाइन के सेवन के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जहां एक व्यक्ति सालाना 74 लीटर वाइन अकेले पी जाता है।

unsplash

MONACO

पश्चिमी यूरोप में मौजूद MONACO अमीर वर्ग के लोगों का पसंदीदा देश है, जो 2.02 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस देश की कुल आबादी 38,499 के आसपास है, जबकि यहां हर साल अमीर लोग छुट्टियां बिताने के लिए आना पसंद करते हैं।

media.tacdn

SAN MARINO

इटली में मौजूद SAN MARINO एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो महज 61.2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। इसे GDP के हिसाब से दुनिया का सबसे अमीर देश भी माना जाता है, जिसके ऊपर किसी भी देश का कर्ज नहीं है और यहां के नागरिकों की सालाना आय भी काफी ज्यादा है।

earthtrekkers

MARSHALL ISLANDS

MARSHALL ISLANDS एक द्वीपीय देश है, जो प्रशांत महासागर में स्थित है। यह देश 181.4 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जहां 53,066 लोगों की आबादी निवास करती है।

netdna

SEYCHELLES

SEYCHELLES हिंद महासागर में बसा हुआ एक द्वीपीय देश है, जो 155 छोटे बड़े आईलैंड्स को मिलकर बना है। यह देश 459 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जहां वर्तमान में 94,677 लोगों की आबादी निवास करती है।

tripadvisor

ANDORRA

ANDORRA यूरोप में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो 467.6 वर्ग किलोमीटर के एरिया में बसा हुआ है। इस देश की कुल आबादी 77,281 है, जबकि यहां का इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है।

dedalus

GRENADA

वेस्ट कैरिबियाई सागर में स्थित GRENADA एक द्वीपीय देश है, जो 7 आईलैंड्स से मिलकर बना है। यह देश 348 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जहां विभिन्न प्रकार के मसाले और जड़ी बूटियां उगाई जाती हैं और इस देश में कुल 1,07,317 लोगों की आबादी निवास करती है।

travelpulse

तो ये थे दुनिया के कुछ सबसे छोटे देश, जो क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के कई गांवों से भी छोटे हैं। ऐसे में इन देशों के बारे में भले ही ज्यादा लोगों को जानकारी न हो, लेकिन यह दुनिया के नक्शे में छिपे होने के बावजूद भी अपने अस्तित्व को बरकरार रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : 20 ऐसे देश जहाँ मान्य हैं भारत का ड्राइविंग लाइसेंस

Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
सपनों और हक़ीक़त को शब्दों से बयां करती है 'क़लम'!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments