Homeबॉलीवुडनेहा कक्कड़ के ये बेहतरीन गाने हर मूड को सूट करते हैं!

नेहा कक्कड़ के ये बेहतरीन गाने हर मूड को सूट करते हैं!

गूगल पर अगर आप बॉलीवुड गाने ढूंढ़ते हैं, तो यकीनन इस लिस्ट में नेहा कक्कड़ के गाने ज़रूर होते हैं। चाहे पार्टी सॉन्ग हो या रोमांटिक हर गाने को नेहा कक्कड़ की दिलकश आवाज़ दर्शकों का फ़ेवरेट बना देती है। तभी तो आज की तारीख में वो युवाओं के बीच सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सिंगर हैं। नेहा कक्कड़ के कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें हर संगीत प्रेमी बार-बार सुनना चाहेगा, चलिए आपको बताते हैं उनके कुछ ऐसे ही खूबसरत गानों के बारे में।

1. नैना

नेहा कक्कड़ का ये गाना फ़िल्म ‘दंगल’ में दिखा था। हालांकि, ओरिजनल सॉन्ग इससे भी ज़्यादा खूबसूरत है। गाने के बोल तो दिल छूने वाले हैं ही, नेहा की आवाज़ ने इसे और शानदार बना दिया।

2. अंखियां

भाई-बहन की जोड़ी नेहा और टोनी कक्कड़ ने मिलकर ये मेलोडियस गाना बनाया है। निसंदेह ये नेहा कक्कड़ के बेहतरीन गानों में से एक है।

 

3. रेन मैशअप

संगीत प्रेमियों के दिल में बरसात और मॉनसून की ख़ास जगह होती है। नेहा कक्कड़ के इस गाने को सुनने के बात आपको भी बारिश से प्यार हो जाएगा। इसमें नेहा ने बॉलीवुड के मशहूर रेन सॉन्ग्स को नए अंदाज़ में पेश किया है।

 

4. काला चश्मा

इस गाने के बिना पार्टी पूरी नहीं होती। यंगस्टर्स से लेकर उम्रदराज लोगों तक इस गाने के दीवाने हैं।

 

5. मनाली ट्रैंस

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली नेहा कक्कड़ के इस गाने के बाद और पॉपुलर हो गया। इस गाने को देखने के बाद आपका भी मन होगा खुली वादियों में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का।

 

6. दिल दिया गल्ला

आतिफ़ और नेहा कक्कड़ की आवाज़ से सजा ये गाना भी उनके फ़ैंस का फ़ेवरेट है। दोनों ही सिंगर की आवाज़ आज की जनरेशन के दिलों पर राज़ करती है।

 

7. सनी सनी

2013 में आया ये गाना बच्चों का भी फ़ेवरेट सॉन्ग बन गया था। हर पार्टी में ये गाना ज़रूर बजता था और इतने साल बाद भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है।

 

8. कर गई चुल

नेहा के बेहतरीन गानों की लिस्ट इस गाने के बिना अधूरी है। पार्टी में हर लड़की इस गाने पर थिरकना ज़रूर चाहती है।

आपको नेहा कक्कड़ का कौन-सा गाना सबसे ज़्यादा पसंद है? नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://www.rochakgyan.co.in/
Content writer/creator| Social media freak| Blogger.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments