Homeन्यूज़आज से देश में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर हुआ...

आज से देश में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता… इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना महंगा

Rule Change From Today: हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव होते हैं। आज से जून महीने (June 2023) की शुरुआत हो चुकी है और हर महीने की तरह ये महीना भी कई बड़े बदलाव लेकर सामने आया है। 1 जून 2023 से लागू होने वाले इन बदलावों (Rule Change from 1st June) का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। जहां एक ओर गैस वितरण कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। तो वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर महंगे हो गए हैं। आइए जानते हैं कौन सी चीजें 1 जून 2023 से होगी सस्ती और महंगी।

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

सरकारी तेल-गैस कंपनियाँ हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस महीने के पहले दिन भी, यानी आज से, LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया गया है। पहली जून से, कमर्शियल सिलेंडर कीमतों में दिल्ली में 83.5 रुपये की कटौती की गई है। अप्रैल और मई महीने की पहली तारीख पर भी, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। 1 मई 2023 को कमर्शियल सिलेंडर का मूल्य लगभग 172 रुपये की कटौती हुई थी। ताजगी कटौती के बाद अब दिल्ली में यह 1773 रुपये का हो गया है। चेन्नई में यह 1937 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये और मुंबई में 1725 रुपये का हो गया है। हालांकि, इस बार 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

businessleague

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हो जाएंगे महंगे

देश में दूसरे बड़े बदलाव की बात करें तो एक जून से देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा हो गया है। यानी इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। बीते 21 मई 2023 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II सब्सिडी राशि में बदलाव किया है और इसे कम करके प्रति किलोवॉट-घंटा 10,000 रुपये कर दिया है। पहले यह राशि 15,000 रुपये प्रति किलोवॉट-घंटा थी। इस वजह से अधिकांश इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 25,000 रुपये से 35,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।

ZigWheels

बेनामी बैंक जमा को लेकर अभियान

आज 1 जून से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) देश के बैंकों में जमा अनक्लेम्ड अमाउंट के सेटमेंट को लेकर अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का नाम ‘100 दिन 100 भुगतान’ (100 Days 100 Pay) दिया गया है। केंद्रीय बैंक ने इस संबंध में बैंकों को पहले से ही सूचित कर दिया है। इस अभियान के तहत देश के तमाम बैंकों में अनक्लेम्ड राशि के सही हकदार का पता लगाकर उसे बेनामी राशि सौंप दी जाएगी।

फार्मा कंपनियों से जुड़ा नया नियम

सरकार की ओर से एक जून से किसी भी कफ सिरप को निर्यात करने से पहले उसे जांच के बाद ही निर्यात की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। DGFT ने एक आधिकारिक नोटिस में बताया है कि कफ सिरप के निर्यातकों को सरकारी प्रयोगशाला द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र अधिकारियों को दिखाना होगा, और उसके बाद ही निर्यात की अनुमति दी जाएगी।

इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, जून महीने में 12 दिन बैंकों में कोई काम-काज नहीं होगा। इन दिनों पर बैंक ब्रांचों में जारी 2,000 रुपये के नोटों की अदला-बदली की प्रक्रिया पर भी ब्रेक रहेगी। यह जान लें कि देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले आयोजनों और त्यौहारों के मौके पर बैंकों में छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं। यह बताया गया है कि बीते 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया गया था। इन बंद किए गए नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो गई है और यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी।


ये भी पढ़ें : Petrol-Deisel भरवाते समय सिर्फ ‘0’ नहीं, डेंसिटी भी देखें, असली खेल तो यहीं होता है

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments