Homeबॉलीवुडसाल 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं ये स्टार्स,...

साल 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं ये स्टार्स, जोर शोर से हो रही है तैयारी

Bollywood Celebs Wedding: यूं तो बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज़ के बीच लव अफेयर की खबरें चलती रहती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंधते हैं। साल 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी करके अपने फैंस को बड़ी ट्रीट दी थी, जिसके बाद बी टाउन में दूसरे लव बर्ड्स की शादी की अटकलें तेज हो गई हैं।

तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में, जो साल 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

1. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसकी वजह से फैंस को इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2018 में मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल किया था, जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि साल 2022 में यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

dnaindia

2. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की मुन्नी यानि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, जबकि दोनों के बीच उम्र का अच्छा खासा फसला है। ऐसे में यह खबरें आ रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2022 में एक दूसरे से शादी कर सकते हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

bollywoodhungama

3. अथिया शेट्टी और के.एल राहुल

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के.एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी मीडिया से चुप-चुप कर इश्क फरमा रहे हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर इन दोनों की खट्टी मीठी कैमेस्ट्री किसी से छिपी हुई नहीं है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि के.एल राहुल और अथिया शेट्टी इस साल शादी कर सकते हैं।

gulfnews

4. अली फजल और ऋचा चढ्डा

अली फजल और ऋचा चढ्डा के दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर इन दोनों लव बर्ड्स की अच्छी बॉडिंग देखी जा सकती है। यह कपल साल 2021 में शादी करने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन कोरोना की वजह से इन्होंने अपनी शादी रोक दी थी। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि अली फजल और ऋचा चढ्ढा मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

zoomtventertainment

5. विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी

विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी के रिश्ते को लंबा समय गुजर चुका है, जबकि इस कपल ने मीडिया से छिपकर सगाई भी कर ली थी। ऐसे में इन दोनों की डेटिंग और सगाई की खबरें सामने आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि विद्युत और नंदिता साल 2022 में शादी कर सकते हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

mid-day

6. सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लगभग 3 सालों से रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं, जिनकी रोमंटिक कैमेस्ट्री को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। रोहमन शॉल सुष्मिता सेन की फैमेली को भी अच्छी तरह से जानते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि यह कपल साल 2022 में शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि इन दिनों सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच कुछ ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि सुष्मिता और रोहमन इस साल अपने रिश्ते को किस पड़ाव पर ले जाएंगे।

Times of India

ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि साल 2022 बॉलीवुड सितारों के लिए शादी की शहनाईयों भरा रहेगा, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन कौन से स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंधते हैं।

ये भी पढ़ें : 15 प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेताओं के 15 रियल लाइफ पार्टनर जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
सपनों और हक़ीक़त को शब्दों से बयां करती है 'क़लम'!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments