Homeबॉलीवुड5 बॉलीवुड हस्तियां जिनकी संपत्ति उनकी मृत्यु के बाद कर दी गई...

5 बॉलीवुड हस्तियां जिनकी संपत्ति उनकी मृत्यु के बाद कर दी गई दान

बॉलीवुड स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिल में खास जगह बना लेते हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस की संख्या लाखों करोड़ों में होती है। ऐसे में यह बॉलीवुड स्टार्स अपने करियर में ढेर सारा काम करके करोड़ों रुपए की संपत्ति जमा कर लेते है, जो उनके लाइफ स्टाइल को आसान बनाने का काम करती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने करियर में खूब नाम और पैसा कमाया था। हालांकि उन स्टार्स की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को परिवार या बच्चों में बांटने के बजाय गरीब लोगों की मदद के लिए दान कर दिया गया था, तो आइए जानते हैं बी टाउन के उन्हीं सितारों के बारे में।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

बॉलीवुड में उभरते सितारे के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन साल 2020 में हो गया था, जिससे उनके फैंस को काफी दुख पहुंचा था। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मृत्यु के बाद उनकी सारी संपत्ति एक चैरिटी को दान कर दी थी, जबकि उनके पटना वाले घर को मेमोरियल हाउस में बदलने का फैसला लिया गया था। इस मेमोरियल हाउस सुशांत सिंह राजपूत के बचपन से जुड़ी किताबों, खिलौनों और अन्य चीजों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि उनके फैंस उन्हें हमेशा अपने बीच महसूस कर सके।

indiatvnews

श्रीदेवी (Sridevi)

बॉलीवुड में अपने डांस और खूबसूरती से हर दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी को कौन नहीं जानता है, जिन्हें हवा हवाई गर्ल का खिताब दिया गया था। श्रीदेवी की मृत्यु साल 2018 में एक फैमिली पार्टी के दौरान बॉथटब में डूबने की वजह से हुई थी, जिसके बाद उनके पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी की याद में मोटी रकम दान में दे दी थी। इसके अलावा बोनी कपूर ने श्रीदेवी के नाम पर एक गांव में स्कूल भी बनवाया है, जहां गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।

Sridevi Kapoor

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

लता मंगेशकर को संगीत की दुनिया की कोकिला कहा जाता है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक नायाब गाने गाये और उन्हें अमर कर दिया। लात मंगेशकर की मृत्यु साल 2022 में हुई थी, लेकिन उन्होंने अपनी मौत से पहले ही अपनी संपत्ति गरीब लोगों की मदद के लिए दान कर दी थी। लता मंगेशकर ने अपनी वसीयत में 500 करोड़ रुपए की संपत्ति को दान में देने की बात लिखी थी।

Pinterest

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से फैंस को गहरा सदमा लगा था, जिन्होंने साल 2021 में दुनिया को अलविदा कर दिया था। सिद्धांत शुक्ला की संपत्ति को उनके परिवार ने एक चैरिटी को दान में दे दिया था, उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपए थी।

Sidharth Shukla/Instagram

इरफान खान (Irrfan Khan)

इरफान खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे मेहनती और प्रतिभाशाली एक्टर्स में की जाती थी, जो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि इसके बावजूद भी इरफान खान लगातार काम करते रहे, लेकिन साल 2020 में उनकी मृत्यु हो गई थी। इरफान खान के परिवार ने उनकी कुल संपत्ति में से लगभग 600 करोड़ रुपए चैरिटी में दान कर दिए थे।

Irrfan

तो ये थे बॉलीवुड के वह सितारे, जो दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी नेक काम करके गए और गरीबों की भलाई के लिए अपनी संपत्ति दान कर दी। इन कलाकारों में से आपका फेवरेट कलाकार कौन था, हमें कमेंट सेक्सन में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें : 7 इंजीनियर्स जिन्होंने बॉलीवुड में किया नाम रौशन

Shaurya Pratap Singh
Shaurya Pratap Singhhttps://www.rochakgyan.co.in
Skilled in social media marketing, Advertising, Online Marketing, Blogger, and Blogging. Strong marketing professional.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments