Homeज्ञानघर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलु और दमदार उपाय

घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलु और दमदार उपाय

Remove Flies From House: गर्मी के मौसम में अक्सर घर और आंगन में मक्खी भिनभिनाने की समस्या बहुत ज्यादा होती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग कैमिकल स्प्रे आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कैमिकल स्प्रे मक्खियों को मारने के साथ साथ आपकी खुद की सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको घर बन बनने वाले नेचुरल स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे तैयार करना बहुत ही आसान है।

नींबू और नमक से बनाए स्प्रे

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए नींबू और नमक बेहद असरदार चीजें होती हैं, जिनकी मदद से आप एक दमदार स्प्रे बना सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में नींबू का रस और 2 चम्मच नमक मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लीजिये, इस पानी को आप मक्खियां भगाने के लिए घर में छिड़क सकते हैं।

amazon

घर में लगाए पुदीने का पौधा

पुदीने की खुशबू बहुत ही तेज और असरदार होती है, जो मक्खियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। ऐसे में अगर आप घर के आंगन या बालकनी में पुदीने का पौधा लगाते हैं, तो उसकी खुशबू से मक्खियों की भिनभिनाने की समस्या चुटकियों में हल हो जाएगी।

इसके अलावा आप पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल करके नेचुरल स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको 1 कप पानी में पुदीने के पत्तों को मिलाकर मक्खी में पीसना होगा। इसके बाद पानी को छन्नी से छाल कर स्प्रे बोतल में भर दीजिए और सुबह शाम घर के खिड़की दरवाजों पर छिड़क दे, इससे घर में मक्खी नहीं आती है।


फटी पुरानी जींस को फेंकने के बजाय बनाए क्रिएटिव चीजें, रोजमर्रा की जिंदगी में कर सकते हैं इस्तेमाल

सेब पर लगाए लौंग के टुकड़े

घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप सेब और लौंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको सेब को दो टुकड़ों में काटना होगा। इसके बाद सेब के एक टुकड़े पर 10 से 12 लौंग लगा दीजिए और उस सेब को घर के उस हिस्से में रख दें, जहां सबसे सबसे मक्खियां आती हैं। मक्खी को लौंग की खुशबू बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है, इसलिए वह तुरंत घर से बाहर भाग जाएगी।

घर में जलाए कपूर

मक्खियों को भगाने के लिए आप घर में रोजाना कपूर भी जला सकते हैं, जिसकी तेज गंध से मक्खियां तुरंत घर से नौ दो ग्यारह हो जाती हैं और घर में चारों तरफ कपूर की सुगंध फैल जाती है।

Jagran

दालचीनी का टुकड़ा

अगर आप कीचन में दालचीनी का इस्तेमाल करती हैं, तो इसकी मदद से मक्खियों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए दालचीनी के टुकड़े को घर के उस कोने में रख दें, जहां सबसे ज्यादा मक्खियां रहती हैं। दालचीनी की तेज महक से मक्खियां तुरंत घर से भाग जाती हैं, जबकि घर में अच्छी खुशबू फैल जाती है।

langimg

गत्ते पर लगाए चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल

इन सब तरीकों के अलावा आप मक्खियों को भगाने के लिए चीनी और कॉर्न स्टार्च से बने घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए आपको एक मोटे गत्ते पर घोल को लगाकर दरवाजे पर लटकाना होगा। ऐसा करने से घर के अंदर आने वाली मक्खियां गत्ते पर ही चिपक जाएगी, जिसकी वजह से वह घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी।

hmoob

तो इन छोटे छोटे टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करके आप आसानी से घर से मक्खियों को भगा सकते हैं, जिसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है और काम भी आसानी से पूरा हो जाता है।

ये भी पढ़ें: इन आसान टिप्स से नींबू को रख सकते हैं 1 महीने तक फ्रेश, नहीं पड़ेगी बार बार बाजार जाने की जरूरत

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments