HomeबॉलीवुडKangana Ranaut: जानिये, कंगना रनौत से जुड़े 15 रोचक तथ्य

Kangana Ranaut: जानिये, कंगना रनौत से जुड़े 15 रोचक तथ्य

Unknown And Interesting Facts About Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह पहले से ही अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती है और अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत 2006 में फिल्म ‘Gangs of Wasseypur’ से की। उन्होंने इस फिल्म में एक छोटी भूमिका निभाई थी लेकिन उनका प्रदर्शन लोगों के दिलों में राज कर गया था।

कंगना ने इसके बाद कई फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें ‘Tanu Weds Manu’,’Tanu Weds Manu Returns’, ‘Queen’, ‘Thalaivii’, ‘Gangster: A Love Story’, ‘Manikarnika: The Queen of Jhansi’, ‘Rangoon’, ‘Judgementall Hai Kya’ और ‘Simran’ शामिल हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को उनके विवादित टिप्पणियों के लिए भी जाना जाता है। वे जातिवाद और धर्मवाद के खिलाफ खुलकर बोलती हैं और अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं। इसके अलावा, वे फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म के खिलाफ भी आवाज उठाती हैं और फिल्म माफिया के खिलाफ भी बोलती हैं।

Instagram/Kangana Ranaut

आज इस लेख में हम कंगना रनौत से जुड़ी उन सभी बातों का ज़िक्र करेंगे जो शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं।

1. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पूरा नाम कंगनाअमरदीपरनौत है। इनका जन्म 23 मार्च सन् 1987 में हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले के भांभला नामक कस्बे में हुआ था। उनकी मां एक संस्कृत टीचर हैं और पिता एक बिज़नेसमैन हैं। उनका एक भाई और एक बहन हैं।


2. कंगना (Kangana Ranaut) की पढ़ाई चंडीगढ़ के डीएवीस्कूल में हुई। उनके पिता चाहते थे की कंगना एक डॉक्टर बने, पर 12वीं क्लास में वह केमिस्ट्री में फेल हो गई।

ये भी पढ़ें: ऐसे शुरू हुई ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी

Instagram/Kangana Ranaut

3. स्कूल के दिनो से ही उनको रैंप वॉक और स्कूल के सभी फंक्शन में हिस्सा लेना अच्छा लगता था। कोई भी फंक्शन उनसे छूटता नही था। जब उनके पिता को इसकी जानकारी मिली तो वह बहुत गुस्सा हुए और कंगना की पिटाई भी की।

Instagram/Kangana Ranaut

4. बगावती अंदाज़ वाली कंगना (Kangana Ranaut) ने महज़ 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और दिल्ली आ गई। यहां आकर उन्होंने थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। सालों तक उन्होंने अपने पिता से बात नहीं की। उनके पिता उनके इस कदम से खासा नाराज़ थे।

Instagram/Kangana Ranaut

5. सन् 2006 में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस मूवी के लिए कहा जाता है कि अनुराग बासु ने पहली बार कंगना को एक कॉफी शॉप में देखा था।

rediff

6. कंगना (Kangana Ranaut) ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पहली फ़िल्म देखकर उनके दादाजी खासा नाराज़ हुए। नाराज़ होने की वजह फ़िल्म में दिखाया गया एक किस सीन था।

Instagram/Kangana Ranaut

ये भी पढ़ें : 2 शादियां कर चुके हैं मिथुन चक्रवर्ती, बीवी और बच्चों के साथ जीते हैं नॉर्मल लाइफ

7. उनकी एक बड़ी बहन रंगोली रनौत है, जिनपर सन् 2005 में एसिड अटैक हुआ था। इस हादसे ने कंगना को अंदर से हिलाकर रख दिया। हालांकि अब रंगोली इससे उबर चुकी है और कंगना की मैनेजर है। कंगना (Kangana Ranaut) अपनी बहन के ऊपर एक बायोपिक भी बनाना चाहती हैं।

koimoi

8. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को सन् 2008 में नेशनल अवॉर्ड (National Award) से नवाजा गया, उनकी फ़िल्म “फैशन” के लिए। यह अवॉर्ड पाने वाली वह सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी।

zoomtventertainment

9. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कुल 4 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें से एक अवार्ड फैशन मूवी के लिए सन् 2008 में दिया गया था। वह इसके अलावा 2014 में क्वीन, 2015 में तनुवेड्समनु और 2021 में फ़िल्म मणिकर्णिका के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुई।

firstpost

10. फोर्ब्स इंडिया ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कुल 5 बार टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल किया है। उन्हें 2013 में पेटा ने भारत की सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब भी दिया था।

Instagram/Kangana Ranaut

11. काफी कम लोग जानते हैं कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म “क्वीन” (Queen) के डायलॉग लेखन में सह-लेखक थीं। वह स्क्रिप्ट लेखन कोर्स के लिए न्यूयॉर्क भी गई।

ये भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में जिन्हें विवाद के बाद बदलना पड़ा अपना नाम

bewakoof

12. कंगना रनौत ने सन् 2013 में एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म के खिलाफ बोला। इसके साथ ही उन्होंने फेयरनेस क्रीम के एक विज्ञापन के लिए ₹2 करोड़ का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

Instagram/Kangana Ranaut

13. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) उनकी पहली फ़िल्म थी जिसमें वह एक्टर के साथ साथ डायरेक्टर भी थीं। इसी फ़िल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया।

14. कंगना रनौत एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं। इसके अलावा उन्हें किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। कंगना के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में केवल 10 फ़िल्में देखी हैं। अतिरिक्त रूप से, कंगना एक अच्छी बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं।

15. कंगना ने नेशनल अवॉर्ड के अलावा कुल 4 बार फ़िल्मफेयर अवार्ड्स भी जीते हैं, जिसमें से एक उन्हें उनकी पहली फ़िल्म गैंगस्टर के लिए मिला था।

ये भी पढ़ें : 15 प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेताओं के 15 रियल लाइफ पार्टनर जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments