HomeमनोरंजनMahindra Thar: शख्स ने Thar के बोनट को बना दिया TV स्टैंड,...

Mahindra Thar: शख्स ने Thar के बोनट को बना दिया TV स्टैंड, इस कलाकारी के फैन हुए आनंद महिंद्रा

Mahindra Thar: Anand Mahindra, Mahindra & Mahindra कंपनी के चेयरमैन, सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वह दैनिक मोटिवेशनल ट्वीट्स शेयर करते हैं और उन्हें लोग एक मददगार के रूप में भी जानते हैं। इनके यूथफुल और इनोवेटिव अंदाज के चलते देश दुनिया के कई बड़े बिजनेसमैन उनकी तारीफ कर चुके हैं। वह सोशल मीडिया ऐप ट्विटर पर अधिक एक्टिव हैं और उनका कोई अकाउंट अन्य सोशल मीडिया ऐप्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर नहीं है।

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर ट्वीट किया है, जिसको देखने के बाद किसी की भी हंसी थम नहीं रही है। वहीं आनंद महिंद्रा के कैप्शन को देखकर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Mahindra Thar के बोनट को बना दिया TV स्टैंड

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें थार की मेज दिखाई दी है जिसमें एक एलईटी टीवी लगी हुई है। इस तस्वीर में थार के लुक में डिजाइन की गई मेज में आगे की दो पहिया, फ्रंट हेडलैंप और नंबर प्लेट लगा हुआ है। आनंद महिंद्रा इस कलाकारी से बहुत प्रभावित हुए हैं और उन्होंने अपने फैंस के सामने इसकी तारीफ की है।

उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि धन्यवाद मैं बहुत प्रसन्न हूं। और यह अब तक का सबसे बड़ा डैशबोर्ड स्क्रीन डिस्प्ले है, जिससे मैंने आज देखा है। उनके इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विटर पर हैं करोड़ों फाॅलोअर्स

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के ट्विटर अकाउंट को 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। वे खुद केवल 306 लोगों को फॉलो करते हैं। Mahindra & Mahindra Company के सीईओ केवल अपनी कंपनी की ही गाड़ियों का उपयोग करते हैं। इसके पीछे उनकी सोच अपने ब्रांड को प्रमोट करना है। उनका मानना है कि यदि वे अपने ब्रांड की ही गाड़ी का खुद इस्तेमाल नहीं करेंगे तो दूसरों को ऐसा करने के लिए कैसे प्रेरित करेंगे।

अरबों की संपत्ति के मालिक

फोर्ब्स के अनुसार, आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की वास्तविक सम्पत्ति वर्तमान में 2.1 अरब डॉलर या 17,166 करोड़ रुपये है। आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Anand Mahindra, Mahindra & Mahindra) समूह के चेयरमैन हैं जो 19 अरब डॉलर के राजस्व के साथ आता है। आनंद महिंद्रा ने 1981 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी और उन्होंने महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में शामिल हुए थे, जो महिंद्रा ग्रुप में उनके सफर की शुरुआत थी। 1989 में, आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर के रूप में भी काम किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में उनका सफर डिप्टी एमडी के रूप में 1991 में शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें : शख्स ने ट्रक को बना दिया चलता फिरता मैरिज हॉल, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, बोले ‘मिलना है मुझे’

Abhishek Kumar Verma
Abhishek Kumar Vermahttps://www.rochakgyan.co.in/
I share my random thoughts that I want to express. Reviews and suggestions are always welcome. Your feedback is valuable!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments