Homeतस्वीरेंMs Dhoni की बाइक्स की 10 अनदेखी तस्वीरें जिन्हें आप मिस नहीं...

Ms Dhoni की बाइक्स की 10 अनदेखी तस्वीरें जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते!

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni ) मोटरसाइकिल प्रेमी है यह बात किसी से छिपी नहीं है। उनका गैराज एक्सोटिक्स, विंटेज मोटरसाइकिल और कुछ सुपरबाइक्स से भरा हुआ है। एमएस धोनी हमेशा मोटरसाइकिल चलाने के शौकिन रहे हैं। क्रिकेट मैच से कुछ पैसे कमाने के बाद उन्होंने सबसे पहले एक सेकेंड हैंड यामाहा आरएक्स 100 (Yamaha Rx100 ) खरीदा था।

फिलहाल, आज उनकी मोटरसाइकिलों की गिनती 100 के पार है। Kawasaki Ninja H2, Confederate Hellcat, BSA and a Norton Vintage bike जैसी लाजवाब बाइक्स उनके गैरेज में शामिल हैं। न सिर्फ बाइक बल्कि उनका कार कलेक्शन भी क्लासिक है जिसमें Hummer H2, GMC Sierra, first-generation Mitsubishi Pajero और अनोखी 2-दरवाजे वाली स्कॉर्पियो शामिल है।

पेश हैं ऐसी ही बाइक्स का कलेक्शन, जो महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं:

1. धोनी के पहले ‘राजदूत’, संघर्ष के दिनों में करते थे इस बाइक की सवारी

2. लिमिटेड एडिशन Confederate X132 Hellcat 2200cc V-Twin इंजन से लैस है

यह बाइक पूरी दुनिया में केवल 150 लोगों के पास मौजूद है। साउथ इस्ट एशिया में यह बाइक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में ही शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ये बाइक ब्रैड पिट, टॉम क्रूज और डेविड बेहकम जैसे लोगों के पास है।

3. हार्ले डेविडसन फैटब्वॉय

महेंद्र सिंह धोनी की बाइक कलेक्शन में अगला नाम हार्ले डेविडसन फैटब्वॉय का है। इस बाइक में 1690 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 65 बीएचपी की ताकत पैदा करती है। धोनी को इस टू व्हीलर को कई बार रांची में चलाते हुए देखा गया है। इसकी भारत में कीमत 17 लाख रुपये है।

4. कावासाकी H2R, सड़क पर भारत की सबसे तेज बाइक। यह 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.4 सेकेंड में पकड़ सकती है

धोनी की ये बाइक उनके सुपर बाइक कलेक्शन का हिस्सा है। इस बाइक में 998 सीसी का चार सिलेंडर वाला इंजन मौजूद है। यह इंजन टू व्हीलर को 11000 आरपीएम पर 200 हॉर्सपावर की ताकत देता है। इस दोपहिया के 2017 वाले मॉडल की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 33.30 लाख रुपये है।

5. कावासाकी ZX14R निंजा, दुनिया की सबसे तेज रफ्तार बाइक में से एक

धोनी का कावासाकी निंजा ZX-14R के लिए प्यार काफी गहरा है। निंजा ZX-14R में 1441 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ तैयार किया है जो कि 300 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत 16.90 लाख रुपए है।

6. नॉर्टन जुबली 250, पुराने संग्रह में से एक के मालिक Ms Dhoni

एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन में दो क्लासिक मोटरसाइकिलों भी शामिल हैं जिनमें से एक बीएसए गोल्डस्टार है। यह 100 किमी / घंटा की स्पीड से दौड़ने वाली पहली ब्रिटिश मोटरसाइकिल में से एक थी। बाइक में 500cc का इंजन दिया गया है।

7. यामाहा RD350

8. Yamaha RX 100 की धोनी के दिल में खास जगह है

9. एमएस धोनी द्वारा अधिग्रहित यह पहली स्पोर्ट्स बाइक है, बाइक जापान से आयात की गई थी

10. रांची की सड़कों पर बुलेट बाइक पर सवार महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी की दूसरी विंटेज बाइक नॉर्टन जुबली 250 है। क्रिकेटर ने अपनी बाइक के इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। जैसा कि बाइक के नाम से ही पता चलता है, यह 250cc इंजन से लैस है।

आपका पसंदीदा कौन सा है?

Abhishek Kumar Verma
Abhishek Kumar Vermahttps://www.rochakgyan.co.in/
I share my random thoughts that I want to express. Reviews and suggestions are always welcome. Your feedback is valuable!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments