Homeन्यूज़Rinku Singh की सिक्स पैक एब्स देख दिल हार बैठी शुभमन गिल...

Rinku Singh की सिक्स पैक एब्स देख दिल हार बैठी शुभमन गिल की बहन, सरेआम बोल दी ये बात

Rinku Singh Shirtless Photo: IPL 2023 में अपनी बैटिंग से धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह फिलहाल अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। KKR के स्टार खिलाड़ी अभी मालदीव में छुट्टी मना रहे हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। रिंकू सिंह शर्टलेस लुक में काफी हॉट दिख रहे हैं। उनकी इस लुक पर शुभमन गिल (Shubman Gill) की बहन ने रिएक्शन दिया है।

वास्तविकता यह है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) आईपीएल के बाद मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शर्टलेस फोटोज साझा की हैं, जिनमें उनकी बॉडी और एब्स की शानदार पोज दिख रही है। इन फोटोज से उनके फैंस काफी प्रभावित हुए हैं और टीम इंडिया के युवा बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill) की बहन शहनील गिल (Shahneel Gill) भी उनपर फिदा हो गई हैं। शहनील ने रिंकू सिंह (Rinku Singh) के हॉट लुक को देखकर उनकी प्रशंसा करते हुए “ओ हीरो” लिखा है। इस कमेंट के बाद से ही उनके फैंस में बहुत उत्साह और उत्सुकता फैल गई है।

instagram/rinkukumar


शुभमन गिल की बहन के कमेंट को देखने के बाद फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, “लगता है भाभी मिल गईं रिंकू भैया”। इसके अलावा, रिंकू की इन फोटोज पर KKR के कप्तान नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने भी कमेंट किया है। उन्होंने “अच्छा” लिखते हुए एक हृदय इमोजी भी जोड़ी है।

रिंकू सिंह को जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने IPL 2023 में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रिंकू सिंह ने इस आईपीएल में 14 मुकाबलों में 59.25 की शानदार औसत और 149.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 474 रन बनाए। जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। फैंस रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठा रहे हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि जल्दी ही रिंकू टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। इस पर रिंकू सिंह ने एक अलग ही बयान दिया है।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) का कहना है कि, ‘उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा है। एक इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने कहा है कि मैं इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं इंडिया-विन्डिया के बारे में इतना सोचा नहीं है। जो भी किस्मत में होगा मिल जाएगा।’ रिंकू ने कहा कि मैंने यह भी नहीं सोचा था कि मै पांच छक्के लगा पाऊंगा। मैं टीम इंडिया में सिलेक्शन के बारे में भी नहीं सोच रहा।

उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा का एक साधारण रूटीन है। मैं जिम जाता हूं और ट्रेनिंग करता हूं। इंडिया खेलना किस्मत में होगा, तो खेला जाएगा। एक सवाल रिंकू से यह भी था कि स्टेडियम में खेलते हुए उनके पेरेंट्स ने नहीं देखा। इस पर उन्होंने कहा कि अगर भारत से खेलने का मौका मिलता है, तो वह माता-पिता को जरूर बुलाएंगे।

instagram/rinkukumar

ये भी पढ़ें : बेहद खूबसूरत है शुभमन गिल की बहन, खूबसूरती में देती है कई बड़ी एक्ट्रेस को मात

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments