Homeज्ञान90% लोगों को नहीं पता Washing Machine इस्तेमाल करने का सही तरीका,...

90% लोगों को नहीं पता Washing Machine इस्तेमाल करने का सही तरीका, वरना कपड़े चमक उठते नए जैसे

Tips To Clean Cloth In Washing Machine: आजकल ज्यादातर घरों में वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएगा। वॉशिंग मशीन का उपयोग कपड़ों को साफ करने के लिए आसान और समय बचाव का एक अच्छा तरीका है। वॉशिंग मशीन की ऑटोमैटिक फ़ंक्शन का उपयोग करने से आपको कपड़ों को साफ करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। बस आपको मशीन में कपड़े डालने के बाद एक बटन दबाना पड़ता है और बाकी प्रक्रिया ऑटोमैटिक रूप से हो जाती है। सुखाने के लिए भी, वॉशिंग मशीन के कुछ ऑटोमैटिक मॉडल्स में सूखने का विकल्प भी होता है जिससे आपको अलग से कपड़ों को सूखाने की ज़रूरत नहीं होती है।

वॉशिंग मशीन उपयोग करने से आपको समय और मेहनत की बचत होती है और आप अपने कपड़ों को आसानी से साफ कर सकते हैं। यदि आप सही तरीके से वॉशिंग मशीन का उपयोग करते हैं, तो आपके कपड़े चमकदार, स्वच्छ और सुगंधित रहेंगे।

Mirror

वॉश‍िंग मशीन में कपड़े धोने के होते हैं ये रूल्‍स

वॉशिंग मशीन चाहे ऑटोमैट‍िक हो या सेमी-ऑटो, इनके इस्तेमाल करने के कुछ नियम होते हैं जो कि ज्यादातर लोग फॉलो नहीं करते हैं। कई बार इस वजह से वॉशिंग मशीन में कपड़े फट जाते हैं। और कई अच्छे कपड़ो की रंगत भी गायब हो जाती है। सही जानकारी के अभाव में हमें लगता है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े सही साफ नहीं होते हैं। यहां दिए गए कुछ आसान टिप्स की मदद से आप कपड़ों को अच्छे से साफ कर लेंगे।

  1. कपड़े धोने से पहले उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांट लें। ज्यादा गंदे कपड़ों को अगले कर लें और कम गंदे कपड़ों को अलग कर लें।
  2. इसी तरह नए कपड़ों को अलग रखें और पुराने कपड़ों को अलग कर लें। इनमें कुछ हैवी कपड़े होते हैं, उन्हें अलग रखें और हल्के कपड़ों की कैटेगरी को अलग कर लें।
  3. कभी भी कपड़ों में सीधा सर्फ नहीं डालना चाहिए। पहले मशीन में पानी और सर्फ डालकर थोड़ी देर छोड़ दें, फिर उसमें कपड़े डालें। कपड़े धोते समय याद करें कि कपड़ों की जिप और हुक बंद हों।
  4. कपड़े धोते वक्त पानी और डिटर्जेंट पाउडर की मात्रा का ख्याल रखें। कम पानी में ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर से कपड़े खराब हो जाते हैं।
  5. ड्रायर का इस्तेमाल हमें कम से कम करना चाहिए और कोशिश करें कि कपड़ों को धूप में ही सुखाएं। इससे कपड़ों का फैब्रिक में भी चमकदार बना रहता है।
  6. वॉशिंग मशीन में नया कपड़ा डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कहीं वह रंग तो नहीं छोड़ रहा है। अगर कोई कपड़ा रंग छोड़ रहा है तो उसे वॉशिंग मशीन में नहीं डालना चाहिए।

ये भी पढ़ें : कार में लगे यह बटन बड़े काम का है, 99% लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल, दबाते ही दिखा देता है अपना जादू
फटी पुरानी जींस को फेंकने के बजाय बनाए क्रिएटिव चीजें, रोजमर्रा की जिंदगी में कर सकते हैं इस्तेमाल

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://www.rochakgyan.co.in/
Content writer/creator| Social media freak| Blogger.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments