Homeतस्वीरेंदुनिया के इन 26 देशों में अलग अंदाज में सजती है दुल्हन,...

दुनिया के इन 26 देशों में अलग अंदाज में सजती है दुल्हन, तस्वीरें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

26 Traditional dresses for bride from around the world: दुनिया भर में शादी को लेकर विभिन्न प्रकार के रीति रिवाज निभाए जाते हैं, जो शादी के फंक्शन को मजेदार बनाने का काम करते हैं। लेकिन शादी में रस्मों के अलावा भी बहुत कुछ अलग होता है, जैसे कि दुल्हन की पोशाक। भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में शादी के दौरान दुल्हन को अलग तरीके से सजाया जाता है, जिन्हें देखते ही दुल्हा अपने होश खो बैठता है।

भारत की दुल्हन

भारत में दुल्हन को शादी के दिन महरून या लाल रंग के खूबसूरत जोड़े में सजाया जाता है, जो मैचिंग गहनों और मेकअप के साथ मंडप पर उतरती है और हर किसी का दिल जीत लेती है।

Pinterest

रोमानिया की दुल्हन

रोमानिया में दुल्हन को व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहनाया जाता है, जिसके साथ उन्हें मैचिंग ज्वैलरी भी पहनाई जाती है।

tosshub

मंगोलिया की दुल्हन

मंगोलिया में लड़की को शादी के दिन लॉन्ग गाउन पहनाया जाता है, जिसमें वह बिल्कुल शाही घराने की लगती है। इसके साथ ही दुल्हन को पारंपरिक गहने और ताज भी पहनाया जाता है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगती है।

Pinterest

तुर्कमेनिस्तान की दुल्हन

तुर्कमेनिस्तान में लड़की को शादी के दिन पारंपरिक वेडिंग ड्रेस पहनाया जाता है, जो काफी हद तक गाउन से मिलता जुलता है। इसके साथ ही दुल्हन को सिल्वर ज्वैलरी और सिर पर बारीक दुपट्टा भी पहनाया जाता है।

boredpanda

साउथ अफ्रीका की दुल्हन

साउथ अफ्रीका में दुल्हन पारंपरिक ड्रेस पहनती है, जबकि दुल्हन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हाथों से बनी ज्वैलरी और फर वाली टोपी भी पहनाई जाती है।

awesomegyan

पेरू की दुल्हन

पेरू में शादी के दौरान लड़की का लुक बहुत ही सिम्पल होता है, वह एक पारंपरिक गाउन के साथ सिल पर गोल टोपी पहनती है और यही उनका वेडिंग लुक होता है।

boredpanda

ये भी पढ़ें : इन 9 चीजों के बिना अधूरी माना जाती है भारतीय शादियां, जानें क्या होता है खास

जर्मनी की दुल्हन

जर्मनी में शादी के दिन दुल्हन सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहनती है, जिसे हैवी लुक देने के लिए दुल्हन को रंगीन ज्वैलरी और टोपी पहनाई जाती है।

boredpanda

रूस की दुल्हन

रूस में लड़की को शादी के दिन सफेद और लाल रंग का सिम्पल सा गाउन पहनाया जाता है, जबकि उसके साथ दुल्हन को मैचिंग गहने और ताज कैरी करना होता है।

boredpanda

अल्बानिया की दुल्हन

अल्बानिया में दुल्हन को शादी के दिन बहुत ही अलग तरीके से सजाया जाता है, इस दिन दुल्हन के चेहरे पर व्हाइट और रेड कलर से पेंट करके खूबसूरत डिजाइन बनाया जाता है। इसके साथ ही दुल्हन को पारंपरिक गाउन पहनना होता है, जिसके साथ वह मैचिंग ज्वैलरी कैरी करती है।

awesomegyan

नाइजीरिया की दुल्हन

नाइजीरिया में शादी के दौरान दुल्हा और दुल्हन को नारंगी रंग के कपड़े पहनने होते हैं, जिसमें दुल्हन को खूबसूरत पारंपरिक गाउन पहनाया जाता है। इसके साथ ही दुल्हन सिर पर टोपी पहनती है, जबकि उसका चेहरा जालीदार दुपट्टे से ढका हुआ होता है।

boredpanda

तिब्बत की दुल्हन

तिब्बत में शादी के दिन लड़की को पारंपरिक ड्रेस पहनाई जाती है, जो रेड कलर की खूबसूरत स्कर्ट और टॉप होता है। इसके साथ ही तिब्बत की दुल्हन को मैचिंग गहने पहनाए जाते हैं, जिसमें गले का हार सबसे आकर्षक लगता है।

boredpanda

केन्या की दुल्हन

केन्या में आदिवासी समाज के लोग काफी ज्यादा रहते हैं, इसलिए इस देश में शादी के दिन दुल्हन को पारंपरिक रंगीन पोशाक पहनाई जाती है। इसके साथ ही दुल्हन गले में बड़ा चोकर और सिर में मांगटीका भी कैरी करती है।

boredpanda

कजाकिस्तान की दुल्हन

कजाकिस्तान की लड़कियां अपनी शादी के दिन सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहनती है, जिसके साथ वह जालीदार दुपट्टा, टोपी और मैचिंग ज्वैलरी कैरी करती है।

boredpanda

ये भी पढ़ें : शादियों में लोगों के साथ हुई 15 मज़ेदार हरकतें जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

उज्बेकिस्तान की दुल्हन

उज्बेकिस्तान की दुल्हन उज्बेकिस्तान में शादी के दिन लाल रंग का पारंपरिक जोड़ा पहनती है, जबकि उसके सिर पर हैवी कारीगरी वाला दुपट्टा भी मौजूद होता है। इसके साथ ही दुल्हन के सिर पर मुकुट या टोपी पहनाई जाती है, जो बेहद आकर्षक लगती है।

boredpanda

चीन की दुल्हन

चीन में लड़कियां शादी के दिन लाल रंग का पारंपरिक गाउन पहनती हैं, जो दुल्हे की ड्रेस से मैचिंग होता है। इसके साथ ही दुल्हन सिर फर चमकदार मुकुट और खूबसूरत ज्वैलरी भी कैरी करती है।

boredpanda

भूटान की दुल्हन

भूटान में दुल्हन को परांपरिक गाउन पहनाया जाता है, जो किसी भी रंग का हो सकता है। इसके साथ ही दुल्हन को ज्लवैरी और हेट पहनना भी जरूरी होता है।

Pinterest

साउथ कोरिया की दुल्हन

साउथ कोरिया में दुल्हन को पारंपरिक गाउन पहनना होता है, जिसके साथ वह सिर पर हैवी मुकुट भी कैरी करती है।

boredpanda

घाना की दुल्हन

घाना में शादी के दिन दुल्हन को रंगीन आउट फिट पहनना होता है, जो काफी हद तक गाउन की तरह दिखता है। शादी के दिन दुल्हा और दुल्हन की पोशाक लगभग एक जैसी होती है, जिसमें ज्वैलरी या मुकुट आदि पहनना जरूरी नहीं होता है।

boredpanda

इंडोनेशिया की दुल्हन

इंडोनेशिया में शादी बहुत ही शादी अंदाजा में की जाती है, इसलिए दुल्हन को इस खास मौके पर पारंपरिक गाउन पहनना जरूरी होता है। इसके साथ दुल्हन सिर पर गोल्डन रंग का मुकुट कैरी करती है, जिसे पहनना बहुत जरूरी होता है।

boredpanda

आइवरी कोस्ट की दुल्हन

वेस्ट अफ्रीका में स्थित आइवरी कोस्ट में शादी के दिन दुल्हन रंगीन पोशाक पहनती है, जो एक तरह का गाउन होता है। इस देश में शादी के दिन दुल्हा दुल्हन के साथ साथ मेहमानों के कपड़े भी मिलते जुलते होते हैं।

awesomegyan

मलेशिया की दुल्हन

मलेशिया में दुल्हन शादी के दिन हैवी लहंगा पहनती है, जिसके साथ उसे भारी भरकम ज्वैलरी और सिर पर दुपट्टा भी कैरी करना होता है।

boredpanda

जापान की दुल्हन

जापान में शादी के दिन लड़की को सफेद रंग का पारंपरिक ड्रेस पहनाया जाता है, जिसके साथ उसे हैवी टोपी भी पहननी होती है। वहीं जापानी शादियों में दुल्हन का कीमोनो पहनना भी बहुत ही आम है।

boredpanda

पापुआ न्यू गिनी की दुल्हन

इस देश में आदिवासी समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं, इसलिए यहां की शादियों में दुल्हन को पारंपरिक पोशाक पहनाई जाती है। इसके साथ ही दुल्हन का चेहरा नारंगी रंग से पेंट किया जाता है, ताकि उसे किसी की नजर न लगे।

perspectivesphoto

सार्डिनिया की दुल्हन

सार्डिनिया में दुल्हन को रंगीन पारंपरिक पोशाक पहनाई जाती है, जिसके साथ वह गोल्डन ज्वैलरी और सिर पर सफेद रंग का दुपट्टा कैरी करती है।

mediaonlinepatrika

बुल्गारिया की दुल्हन

बुल्गारिया में दुल्हन को पारंपरिक ड्रेस पहनाया जाता है, जबकि उसके चेहरे को सफेद रंग से पेंट भी किया जाता है। जिसके बाद दुल्हन के चेहरे पर रंगीन मोतियों को चिपकाया जाता है, जबकि उसके सिर फर फूलों से बना सहरा सजाया जाता है जो काफी हद तक दुपट्टे की तरह लगता है।

boredpanda

तो इस तरह दुनिया के विभिन्न देशों में दुल्हन अपनी शादी के मौके पर अलग अलग पोशाक पहनती हैं, जिन्हें अलग अंदाज में सजाया जाता है और उनके खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना की जाती है।

ये भी पढ़ें : भारतीय शादियों में बिल्कुल सही समय पर ली गई 17 मजेदार तस्वीरें

Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
सपनों और हक़ीक़त को शब्दों से बयां करती है 'क़लम'!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments