Homeज्ञानये हैं दुनिया का सबसे गरीब देश, यहां पता चलता है गरीबी...

ये हैं दुनिया का सबसे गरीब देश, यहां पता चलता है गरीबी का असली मतलब

World Poorest Country: आपने दुनिया के एक से बढ़कर एक अमीर देशों के बारे में सुना होगा। कई बड़े देशों और कई छोटे देशों के बारे में भी देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया के सबसे गरीब देश (बुरुंडी) के बारे में। दुनिया के गरीब देशों में बुरुंडी (Burundi) सबसे पहले पायदान पर आता है। इस देश में 85 फीसदी से भी ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के भी नीचे है। यहां लोगों के लिए दो वक्त का खाना जुटा पाना भी मुश्किल है। ये देश इतना गरीब है कि यहां के लोगों के लिए दिनभर में 50 रुपये कमाना भी मुश्किल है।

borgenproject

क्यों गरीब है यह देश?

बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं। इंग्लैंड और अमेरिका द्वारा इस देश पर शासन किया गया था। जब यह देश आजाद हुआ तो इस देश में आर्थिक हालत सही थी, पर साल 1996 से हालात बदल गए।

साल 1996 से लेकर साल 2005 तक तुत्सी, त्वा और हुतु जनजातियों में एक बड़ा जातीय संघर्ष चला और इसमें लाखों लोगों की जान गई। इसके बाद से ही इस देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। धीरे-धीरे देश आर्थिक रूप से पिछड़ते हुए गरीब होता चला गया। इस देश की आर्थिक स्थिति में गिरावट शुरू हुई जो आज तक जारी है और यह दुनिया के सबसे गरीब देशों की सूची में आ गया।

यूट्यूब चैनल रूही सेनेट के अनुसार, इस देश के लोगों की सालाना आमदनी 180 डॉलर प्रति वर्ष, यानी 14 हजार रुपये प्रति साल है। यहां हर 3 में से एक व्यक्ति बेरोजगार है और दिनभर मेहनत करने के बावजूद लोग 50 रुपये रोज़गार नहीं कमा पाते हैं। दुनिया भर के कई गरीब देशों के लिए यूएन और अन्य संस्थाएं कई तरह के कैंपेन चलाती हैं, लेकिन बावजूद इसके, बुरुंडी समेत दुनिया के कई मुल्कों की स्थिति सुधार नहीं रही है।

globalhungerindex

मृत्यु दर भी है अधिक

बुरुंडी में शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 शिशुओं में से 87.8 शिशुओं की मौत हो जाती है। यहां लोगों को भरपेट भोजन भी नहीं मिलता है, जिस कारण से शिशु की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है। यहां पर साक्षरता दर भी काफी कम है। ये देश इतना गरीब है कि इस देश की जीडीपी दुनिया के अमीर आदमी की कुल संपत्ति से ज्यादा नहीं है।

Hindustan

बुरुंडी के अलावा मेडागास्कर, सोमालिया और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक समेत कई देश गरीबी से जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के 15 सबसे छोटे देश, क्षेत्रफल के हिसाब से कुछ भारतीय गांव भी हैं इनसे बड़े

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments