Homeतस्वीरेंपृथ्वी पर मौजूद इन 14 चीजों के देखकर दंग रह जाएंगे आप,...

पृथ्वी पर मौजूद इन 14 चीजों के देखकर दंग रह जाएंगे आप, प्रकृति की कलाकारी के आगे सबकुछ है फेल

Geological Wonders on Earth: इस धरती पर एक से बढ़कर एक अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिनमें से कुछ चीजों को इंसानों द्वारा बनाया गया है तो वहीं कुछ चीजों को प्रकृति द्वारा सदियों की मेहनत के बाद तैयार किया गया है। ऐसे में आज हम आपको पृथ्वी पर मौजूद कुछ ऐसी ही बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें प्रकृति की अद्भुत कलाकारी देखने को मिलती है।

समुद्र के बीच चट्टान

इस तस्वीर में एक बहुत ही बड़ी चट्टान मौजूद है, जो समुद्र के बीचों बीच मौजूद है। इस चट्टान को बनाने में प्रकृति को लाखों साल का समय लग गया, जो आज धरती की सुंदरता बढ़ा रही है।

brightside

पत्थर के बीचों बीच कट

रेगिस्तान के बीचों बीच मौजूद इस विशालकाय चट्टान को अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो पाएंगे कि इस चट्टान को बीच से बिल्कुल बारिकी के साथ काटा गया है। यह कमाल प्रकृति के अलावा कोई और नहीं कर सकता है।

brightside

सतरंगी पहाड़ (Rainbow Mountain)

अगर आप हरे भरे या भूरे रंग के पहाड़ देखकर बोर हो चुके हैं, तो पेरू में मौजूद इन सतरंगी यानि रेनबो माउंटेन्स (Rainbow Mountain) को देखकर यकीनन आपका दिल और आंखों को अनोखा सुकून मिलेगा।

समुद्र और पहाड़ के बीच सूर्यास्त

अगर आप समुद्र और पहाड़ के बीच सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इंडोनेशिया में स्थित बाली जाना होगा। यहां मौजूद तेगल वांगी बीच पर सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Travel Bali Indonesia (@baligasm)

मजलिस-अल-जिन्न (Majlis al Jinn)

ओमान में स्थित मजलिस-अल-जिन्न (Majlis al Jinn) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी गुफा है, जिसके बीचों बीच एक बड़ा सा गड्ढा मौजूद है और उसके जरिए सूरज की रोशनी एक अनोखे पैटर्न में गुफा के अंदर आती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Travel Bali Indonesia (@baligasm)

घाटी का अद्भुत नजारा

इलायस नेशनल पार्क में स्थित रैंगल सेंट नामक इस खूबसूरत घाटी को देखकर यकीनन आपकी आंखों को अनोखा सुकून मिलेगा, जिसे एक छोटी सी नदी दो हिस्सों में बांटती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Travel Bali Indonesia (@baligasm)

नमक के मैदान में अनोखा पहाड़

सालार-डी-एरिज़ारो नमक के एक मैदान है, जिसके बीचों बीच एक विशाल पहाड़ स्थित है और इस पहाड़ का आकार एक सिंडर कोन की तरह है, जो आसमान से देखने पर बहुत ही अद्भुत लगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by National Geographic (@natgeo)

रेनबो पहाड़

पेरू की तरह चीन में भी रंग बिरंगी पहाड़ मौजूद हैं, जिन्हें रेनबो माउंटेन या सतरंगी पहाड़ के नाम से जाना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FlyWay✈️ (@flyway_travel)

नेशनल पार्क का अद्भुत नजारा

अमेरिका में स्थित येल्लोस्टोन नेशनल पार्क में जब सूरज की रोशनी पड़ती है, तो यहां की घाटियां पीले रंग में चमक उठती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tiffany nguyen (@tiffpenguin)

जादुई पहाड़

चीन में बहुत ही खूबसूरत पहाड़ है, जिन्हें जादुई पहाड़ के नाम से जाना जाता है। यह पहाड़ एक दूसरे से पूरी तरह से जुड़े हुए नहीं है और हवा में तैरते हुए दिखाई देते हैं।

खूबसूरत खेतों का नजारा

चीन में चावल की खेती काफी ज्यादा की जाती है, जिसके खेत रोपाई के बाद पानी से भरे हुए होते हैं और प्रकृति में इस तरह का खूबसूरत नजारा बन जाता है।


ये भी पढ़ें : ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं स्थानीय लोग

रेगिस्तान के बीच बसा हुआ शहर

रेगिस्तान के बीच पानी का छोटा सा स्त्रोत या पेड़ दिखाई देना किसी सपने से कम नहीं होता है, ऐसे में पेरू में स्थित इस शहर को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह रेगिस्तान के बीचों बीच बचा एक बहुत ही खूबसूरत गांव है, जो देखने में बहुत ही अद्भुत लगता है।

रेड बीच का अनोखा नजारा

उत्तर कोरिया और चीन की सीमा से कुछ दूरी पर स्थित रेड बीच यानि लाल समुद्र अपने आप में बहुत ही आकर्षक लगता है, जिसे आसमान से देखने पर प्रकृति की कलाकारी का एहसास होता है।

दिल के आकार का आईलैंड

दिल सिर्फ इंसान के शरीर के अंदर ही नहीं धड़कता है, बल्कि कुछ दिल क्रोएशिया नामक देश में भी मौजूद है। इस देश में दिल के आकार का द्वीप समुद्र के बीचों बीच मौजूद है, जो देखने में बहुत ही अद्भुत लगता है।

इन तस्वीरों को देखकर यकीनन आप भी हैरान रह गए होंगे कि आखिर प्रकृति की कलाकारी इतनी अद्भुत कैसे हो सकती है, लेकिन यकीन मानिइए यह जगहों का अस्तित्व सच में है।

ये भी पढ़ें : दुनिया के इन 26 देशों में अलग अंदाज में सजती है दुल्हन, तस्वीरें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
सपनों और हक़ीक़त को शब्दों से बयां करती है 'क़लम'!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments