Homeफैशनइन सिंपल ट्रिक्स से कम समय में बनाएं खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स!

इन सिंपल ट्रिक्स से कम समय में बनाएं खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स!

Simple Mehndi Designs 2022: भारत में कोई भी त्योहार हो या कोई भी सेलिब्रेशन मेहंदी के बिना कभी पूरा नहीं होता। मेहंदी का क्रेज़ लड़कियों के बीच इतना ज़्यादा है कि उन्हें मेहंदी लगवाने के लिए किसी तीज-त्योहार की भी ज़रूरत नहीं है। मेहंदी को ख़ास बनाते हैं उसके डिज़ाइन्स। जितने सुंदर और सफाई से ये डिज़ाइन्स बनाए जाते हैं उतनी ही खूबसूरत मेहंदी दिखाई देती है। ऐसे ही कुछ सिंपल मेहंदी डिज़ाइन्स (Simple Mehndi Design) आपको बताते हैं।

pinterest

मेहंदी के सिंपल डिज़ाइन्स (Simple Mehndi Design) को लोग काफ़ी पसंद करते हैं। क्योंकि ये लगाने में आसान होते हैं साथ ही इन्हें लगाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता। इसलिए इन सिंपल डिज़ाइन्स को लगाना लोग ज़्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए यूट्यूब पर कई सारे वीडियोज़ भी डाले जाते हैं। जिनमें मेहंदी को सिंपल तरीके से बनाने के तरीके बताए जाते हैं।

आप भी देखिए ये वीडियो:

ऊपर हमने जो आपको वीडियो दिखाया उसमें अरेबिक डिज़ाइन की मेहंदी (Arabic Mehndi Design)  को बड़ी ही आसानी से लगाना बताया गया है। इसी तरह अगला वीडियो जो हम दिखाने जा रहे हैं उसमें इससे बी सिंपल तरीका दिखाया गया है।

यहां देखिए वीडियो:

किसी के हाथों में मेहंदी देखकर लगता है कि इसे लगाना काफी मुश्किल काम होगा। लेकिन ऐसा है नहीं इसे लगाना भी बेहद आसान है। केवल हमें लगाने की ट्रिक पता होना चाहिए।

देखिए ये आसान ट्रिक:

बिन्दी से मेहंदी लगाने की ट्रिक:

ये तो बात हो गई हाथों की मेहंदी की। हाथों के साथ-साथ लड़कियों या महिलाओं को पैरों में मेहंदी लगाना भी काफी पसंद होता है। पैरों में भी सिंपल डिज़ाइन की मेहंदी लगाई जाती है। जिसे लगाना बेहद आसान है। जो आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

गणित में अंको को तो बड़े ही ध्यान से पढ़ा है। जोड़-घटाना, गुणा-भाग भी खूब किया है। लेकिन क्या कभी अंकों से मेहंदी के डिज़ाइन्स बनते देखे हैं? इसे नंबर मेहंदी भी कहा जाता है।

यहां देखिए:

यहां देखें दूसरा वीडियो:

जैसे अंकों को जोड़कर मेहंदी लगाई जा सकती है। उसी तरह अंग्रेज़ी के अक्षरों को जोड़कर भी मेहंदी लगाई जा सकती है। ये तरीका भी बेहद ही आसान है।

यहां देखें तरीका:

सिंपल मेहंदी डिज़ाइन ट्रिक:

अरेबिक मेहंदी के अलावा अगर आप भरी हुई मेहंदी लगाना पसंद करते है। तो इसके लिए भी कई आसान तरीके हैं। जिनसे आप भरी हुई मेहंदी चंद मिनटों में लगा सकते हैं।

यहां देखें:

भरी हुई मेहंदी लगाने की सिंपल ट्रिक:

सिंपल मेहंदी डिज़ाइन्स (Mehndi Designs) गूगल और यूट्यूब पर काफी मिल जाते हैं। साथ ही इन्हें लगाने के तरीके भी बताए जाते हैं। हमने जो आपको मेहंदी के डिज़ाइन्स बताए हैं उनमें से आपको कौनसे पसंद आए? ये आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें : दुनिया के इन 26 देशों में अलग अंदाज में सजती है दुल्हन, तस्वीरें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments