Homeज्ञान1st Neuralink Brain Chip Implanted: जल्द ही इंसान बनने वाला है रोबॉट

1st Neuralink Brain Chip Implanted: जल्द ही इंसान बनने वाला है रोबॉट

Elon Musk’s Neuralink brain chip: अगर आप साइंस फिक्शन मूवी देखने में उत्सुक हैं, तो आपने निश्चित रूप से टर्मिनेटर फिल्म देखी होगी। उस फिल्म में इंसान और रोबोट्स (Neuralink brain chip) के बीच हुई लड़ाई को दिखाया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार टर्मिनेटर फिल्म की तरह आने वाले समय में इंसान और रोबोट्स शायद एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने लगेंगे, क्योंकि जिस गति से आज का युग मॉडर्न हो रहा है, उसे बिलकुल भी टाला नहीं जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमारे जीवन के प्रक्रिया को ही बदल दिया है और एलोन मस्क (Elon Musk) की कंपनी जो न्यूरालिंक जैसी चीजों को निकाल रही है, उसे देखकर यह बात और भी ज्यादा पक्की हो जाती है।

iheart

न्यूरालिंक (Neuralink Brain Chip Implanted) एक ऐसी चीज है जो आने वाले समय में शायद मेडिकल सेक्टर में क्रांति ला सकती है। इससे इंसानी सभ्यता और भी अधिक विकसित और सक्षम होने वाली है। वैसे, इससे पहले हम लोगों ने इस विषय पर कई बातें की हैं, परंतु हाल ही में जो रिपोर्ट इसके संदर्भ में आई है, वो वास्तव में काफी चौंका देने वाली है। इसलिए मित्रों! अगर आप भी इस चौंका देने वाली रिपोर्ट के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

tosshub

क्या इंसान बन जाएंगे रोबॉट?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। एलोन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया साइट “X” पर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्ट में बताया है कि उनकी कंपनी ने पहली बार किसी जिंदा इंसान के अंदर न्यूरालिंक चिप को इंस्टॉल (Neuralink Brain Chip Implanted) किया है और यह प्रक्रिया काफी सफल रही है। उस इंसान का स्वास्थ्य भी सर्जरी के बाद काफी अच्छा हो रहा है। यह वाकई बड़ी न्यूज़ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नवंबर महीने में, न्यूरालिंक ने अपने पहले मानव विषय पर ब्रेन चिप इंस्टॉल किया था। यह चिप मामूली नहीं है, क्योंकि इसके माध्यम से एक साधारण व्यक्ति कई असाधारण कामों को आसानी से कर सकता है। इसे “ब्रेन-कम्प्यूटर इंटरफेस (BCI)” कहा जाता है, और इससे हम कई छोटे-बड़े कामों को कर सकते हैं। आपके विचार में, इस चिप से क्या-क्या काम किया जा सकता होगा?

कंपनी ने इस चिप के माध्यम से व्यक्ति को “टेलीपैथी” की शक्ति देने का दावा किया है। इसका मतलब है कि इस चिप की सहायता से, व्यक्ति अपने दिमाग से निकलने वाले सिग्नल्स को कम्प्यूटर के माध्यम से प्रोसेस करके विभिन्न प्रकार के कार्यों को कर सकता है।

tweaktown

क्या-क्या काम कर सकती है ये ब्रेन चिप

अब लोगों के मन में यह सवाल ज़रूर उठ रहा होगा कि, इस चिप (Neuralink Brain Chip Implanted) के जरिए आखिर क्या काम किया जा सकता है, जो कि इतना ख़ास है? तो, मित्रों, मैं आपको बताऊं कि, इस चिप के माध्यम से आप ब्लूटूथ के द्वारा कई तरह के उपकरणों को वायरलेस रूप से नियंत्रित कर सकते हैं। उदाहरण के रूप में, आप इस चिप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप स्मार्ट वॉचेज, इयरबड्स, आदि चीजों को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

एक बार सोचिए, अगर आप जो भी सोच रहे हैं, वही आपके स्मार्टफोन में चलने लगे, तो जिंदगी कितनी सरल हो जाएगी! आपको न तो किसी टाइप या वॉइस कमांड की आवश्यकता होगी, बल्कि आपका स्मार्टफोन स्वचालित रूप से काम करने लगेगा और आपको किसी भी प्रयास के बिना आपकी पसंदीदा कार्य को पूरा कर देगा। इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि यह चिप बहुत ही आधुनिक और भविष्यवाणी विचारों को प्रतिष्ठित करता है।

अधिक जानकारी के लिए मैं आप लोगों को बता दूं कि, यह चिप दिमाग के अंदर इंस्टॉल किया जाता है और इसकी इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी काफी अद्वितीय होती है। इसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो।

जानिये, कैसे दिमाग के अंदर इन्स्टाल किया जाता है इस चिप को?

न्यूरालिंक (Neuralink Brain Chip Implanted) के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, यह किसी भी जीवित इंसान के दिमाग में लगाया जा सकता है। इसलिए हमें इसके इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को जानना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मित्रों! मैं आपको यह बताना चाहता हूँ कि, इसके इंस्टॉलेशन के लिए रोबोट की सहायता ली जाती है। रोबोट के माध्यम से मानव के खोपड़ी के अंदर ड्रिल किया जाता है और इंसानी दिमाग के सोचने और विचार करने वाले क्षेत्र पर चिप के इलेक्ट्रोड्स लगाए जाते हैं।

आप लोगों को यहाँ बता दूं कि, जितना आसान इसका इंस्टॉल प्रोसेस सुनने में लग रहा है, उतना ही कठिन इसे असल में इंस्टॉल करना है। क्योंकि यहाँ थोड़ी सी भी गलती हुई कि नहीं, सीधे किसी की जान भी जा सकती है। यही वजह है कि, कुछ समय पहले अमेरिकी सरकार न्यूरालिंक को काफी ज्यादा मॉनिटर कर रही थी। मित्रों! किसी भी जीवित इंसान के ऊपर किसी भी तरह का प्रयोग/एक्सपेरिमेंट करना आज के समय में इंसानियत और कानून के विपरीत है। इसलिए हमेशा से यह प्रोजेक्ट विवादों से घिरा रहा है।

dwgyu36up6iuz

ये भी पढ़ें : इस्तेमाल की हुई चायपत्ती से बना सकते है बेहतरीन खाद, जानिए बनाने का तरीका

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments