Homeप्रेरणाSuccess Story: इंजीनियरिंग में नहीं आया मजा, तो बन गईं IRS ऑफिसर,...

Success Story: इंजीनियरिंग में नहीं आया मजा, तो बन गईं IRS ऑफिसर, दो बार की UPSC क्‍लियर

Success Story of Aarushi Sharma: आमतौर पर, 10वीं और 12वीं के बाद छात्र इंजीनियरिंग या चिकित्सक बनने का सपना देखते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज में प्रवेश पाना और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा को सफलता पूर्वक पास करना, दोनों ही कठिन काम माने जाते हैं। हालांकि, कुछ प्रतिभाशाली व्यक्ति ऐसे भी होते हैं, जो अपने इंजीनियरिंग करियर को छोड़कर UPSC क्लियर कर लेते हैं। इनमें से एक हैं IRS अधिकारी आरुषि शर्मा। इंजीनियरिंग में मन नहीं लगा तो उन्होंने यूपीएससी क्लियर कर लिया। आइए, हम उनकी यात्रा के बारे में अधिक जानते हैं..


आरुषि शर्मा मेरठ की निवासी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की। स्कूल की पढ़ाई के बाद, उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से BTech किया। हालांकि, इंजीनियरिंग में उन्हें अपना मन नहीं लगा। इसके बाद, इंजीनियरिंग में करियर बनाने की बजाय उन्होंने UPSC क्लियर करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट को भी छोड़ दिया।


आरुषि को लगा कि उन्हें इंजीनियरिंग से अलग होकर कुछ और करना चाहिए। वह यूपीएससी क्लियर करने का सपना देखकर दिल्ली आईं। यहां उन्होंने यूपीएससी के सिलेबस को अच्छी तरह समझा और दिन-रात एक करके तैयारी की। यूपीएससी क्लियर करने के लिए उन्होंने सेल्फ स्टडी का रास्ता चुना।


उन्होंने खूबसुरत मेहनत की और सोशल मीडिया और दोस्तों से दूरी बनाई। शुरुआत में उन्हें असफलता मिली, लेकिन जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाई और वे साल 2021 में सेलेक्ट हो गईं। हालांकि उन्हें आईआईएस, यानी इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विसेस, मिली।


आरुषि इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विसेस (IAS) मिलने से संतुष्ट नहीं थीं, और यह उनका पहला प्रयास था। उनका उत्साह इसके बाद भी बढ़ गया। अगले साल, यानी UPSC 2022 में, वे फिर से शामिल हुईं। इस बार उनकी रैंक 402 थी और उन्हें इंडियन रेवन्यू सर्विसेस (IRS) मिला।


आरुषि स्कूली दिनों से ही नई चीजों को सीखने और कुछ नया करने में दिलचस्पी रखती थी। वह वर्तमान में मुंबई में आईआरएस (IRS) अफसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय भूमिका निभाई हैं, और इंस्टाग्राम पर उनके 69,000 से अधिक फॉलोवर्स हैं।

ये भी पढ़ें : पिता दर्जी, मां भी बंटाती थी सिलाई के काम में हाथ, दोनों भाई IPS बन बढ़ाया पिता का मान

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments