Homeमनोरंजननई-नवेली दुल्हन साथ बेहद खुश दिखे अरविंद अकेला कल्लू, यहाँ देखें उनकी...

नई-नवेली दुल्हन साथ बेहद खुश दिखे अरविंद अकेला कल्लू, यहाँ देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें

भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) युवा दिलों की धड़कन हैं। कल्लू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी संगीत से की थी। प्रारम्भ में वे भोजपुरी गाने गाया करते थे। और इन्हीं गानो की वजह से आज भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है। युवा फैंस में उनकी काफी अच्छी पकड़ है। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

उन्होंने हाल ही में ना जाने कितनी लड़कियों का दिल तोड़ दिया और 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर शिवानी पांडेय से शादी रचा ली। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। ऐसे में अब एक्टर ने पहली बार अपनी नई-नवेली दुल्हनिया के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपल के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पे काफी वायरल हो रही हैं।

Arvind Akela Kallu/Instagram

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela कल्लू) ने अपनी नयी नवेली दुल्हन शिवानी पांडेय के साथ फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि कपल एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े होकर पोज दे रहे है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में इनके बीच बहुत ही कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इसमें वो अपनी दुल्हनिया के साथ बहुत खुश दिख रहे हैं। इन दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

Arvind Akela Kallu/Instagram

पत्नी के साथ पहली तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने दिल को छू जाने वाली पोस्ट भी लिखी है,

शादी जीवन का वो खूबसूरत एहसास होता है जिसमे दो लोग जिंदगी भर के लिए एक दूजे के हो जाते है। 26/01/2023 को हमलोग भी सातों जन्मों का साथ निभाने के वादे के साथ एक दूसरे के हो गए।साथ ही मैं उन सभी लोगो का दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं जो अपने इतनी व्यस्तता भरे जीवन से कुछ समय निकाल कर या किसी भी माध्यम से मुझे बधाईयां और शुभकामनाएं दिए ।निरंतर आपके प्यार और आशीर्वाद का आकांक्षी रहूंगा ।🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Arvind Akela Kallu/Instagram

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela कल्लू) का जन्म 26 जुलाई 1997 को बिहार के बक्सर जिले में हुआ। वही उनके पिता का नाम चुनमुन चौबे है, जो स्वयं भी पेशे से एक गायक हैं। हालाकि अरविंद अकेला अपनी पप्रारंभिक शिक्षा दीक्षा बक्सर से ही पूरी की है।

Arvind Akela Kallu/Instagram

ये भी पढ़ें: कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर की शादी की फोटो, बोले- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है

Shaurya Pratap Singh
Shaurya Pratap Singhhttps://www.rochakgyan.co.in
Skilled in social media marketing, Advertising, Online Marketing, Blogger, and Blogging. Strong marketing professional.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments