Homeमनोरंजनसंजय दत्त की "308 गर्लफ्रेंड्स" का रहस्य: कौन थीं ये महिलाएं?

संजय दत्त की “308 गर्लफ्रेंड्स” का रहस्य: कौन थीं ये महिलाएं?

संजय दत्त 90 के दशक के वो हीरो रहे, जिनकी पर्सनालिटी पर लड़कियां मर मिटती थीं। वैसे तो संजय दत्त एक प्लेब्वॉय के रूप में बहुत फेमस रहे हैं, और उन्होंने खुद बताया कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स थीं। लेकिन इन सब में उन मशहूर महिलाओं का नाम भी है जिन्हें जानकर बॉलीवुड तो क्या पूरी दुनिया हैरान रह गई।

उनके अफेयर के चचों से लेकर कई संगीन आरोपों से घिरे संजय दत्त की जिंदगी को लेकर राजकुमार हिरानी ने उनकी बायोपिक ‘संजू’ लेकर आई। इस मूवी से संजय दत्त की लाइफ के कई राज सामने आए। इस मूवी में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर संजू के रोल में बखूबी दिख रहे हैं। मूवी में संजय दत्त एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कभी भी पकड़े नहीं गए। अब जैसा कि इस बात का खुलासा हो ही गया है कि संजय दत्त अब तक अपने जीवन में 308 लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं। इन लड़कियों में से कुछ बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां भी रहीं, और इनके अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं।

हम आपको संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में से कुछ एक्ट्रेसेस के नाम के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. Sanjay Dutt and Tina Munim

टीना मुनीम, जिन्हें अब टीना अम्बानी के नाम से जाना जाता है, कभी संजय दत्त की प्रेमिका रह चुकी हैं। संजय ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रॉकी’ के साथ ही काम की थी, जिसमें दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था। खबरें यहां तक आई थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। हालांकि, फिर संजय दत्त की इग्स की लत की वजह से वह उनसे अलग हो गईं।

2. Sanjay Dutt and Richa Sharma

संजय और ऋचा की मुलाकात फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ समय बाद एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1987 में शादी कर ली। उनकी एक बेटी भी हुई जिसका नाम त्रिशला है। यह रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका और दोनों का तलाक हो गया। अलग होने के कुछ समय बाद ऋचा को ब्रेन कैंसर होने का पता चला। 1996 में ऋचा की मौत हो गई।

Sanjay Dutt and Madhuri Dixit

पत्नी ऋचा की मौत से संजू को काफी दुःख पहुंचा। उस दौरान वे माधुरी दीक्षित के साथ कुछ फिल्म कर रहे थे। कहा जाता है कई फिल्मों में एकसाथ काम करने की वजह से माधुरी और संजय के बीच नज़दीकियां काफी बढ़ गई थीं। यहां तक कि दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया था। लेकिन 1993 में मुंबई ब्लास्ट में संजय का नाम भी आया। संजय को जेल हो गई और माधुरी ने संजय से दूरियां बनानी शुरु कर दीं। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

4. Sanjay Dutt and Rhea Pillai

माधुरी दीक्षित से अलग होने के बाद संजय की नजदीकियां मशहूर मॉडल रिया पिल्लई से बढ़ी। साल 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कहा जाता है कि रिया से शादी के बाद भी उनका कई महिलाओं से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। रिया ने संजय को कई बार गैर महिलाओं के साथ पकड़ा, जिससे परेशान होकर रिया ने उन्हें छोड़ने का फैसला किया और साल 2005 में उनका तलाक हो गया।

5. Sanjay Dutt and Lisa Ray

मुंबई ब्लास्ट केस में फंसने के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन ये रिश्ता जल्द ही अनजान वजहों से खत्म हो गया। अभिनेत्री लीजा रे से संजय दत्त की नजदिकियां भी खूब सुर्खियों में रही।

6. Sanjay Dutt and Rekha

आपको जानकर हैरानी होगी कि संजू बाबा का अफेयर दीवा रेखा से भी रह चुका है। रेखा और संजय दत्त की रिलेशनशिप की खबरें फिल्म ‘ज़मीन आसमा’ के दौरान खूब छाई रहीं। यही नहीं, खबरें तो यहां तक आई कि रेखा संजय के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। दोनों की शादी की खबरें भी आने लगीं थी और एक निजी समरोह में इन्हें साथ भी देखा गया। मीडिया और बॉलीवुछ दोनों ही जगह इन दोनों के रिश्ते की खबरें आम थीं। लेकिन ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली। ये थी संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स। मान्यता से संजय के तीन बच्चे हैं और अब दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल चल रही है।


ये भी पढ़ें : Kangana Ranaut: जानिये, कंगना रनौत से जुड़े 15 रोचक तथ्य

Shaurya Pratap Singh
Shaurya Pratap Singhhttps://www.rochakgyan.co.in
Skilled in social media marketing, Advertising, Online Marketing, Blogger, and Blogging. Strong marketing professional.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments