HomeफैशनHartalika Teej 2023: हरितालिका तीज पर हाथों में लगाएं ये आसान मेंहदी...

Hartalika Teej 2023: हरितालिका तीज पर हाथों में लगाएं ये आसान मेंहदी डिजाइन, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Hartalika Teej Best-Easy Mehndi Design: हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी। इस पर्व का इंतजार शादीशुदा महिलाओं को बेसब्री से रहता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं, और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। पहनावे से लेकर मेकअप, श्रृंगार कैसा होगा, ये सब लेडीज पहले से ही तय कर लेती हैं। अगर कुछ समय बच जाता है, तो वह सिर्फ हाथों में मेहंदी डिज़ाइन बनाने में निवेश किया जाता है। तीज के दिन मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। कई बार काम के बीच मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिलता, लेकिन मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा सा लगता है। अगर आपको समय की कमी हो रही है और आप इस बार तीज पर सरल मेहंदी डिज़ाइन बनाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए बहुत ही आसान मेहंदी डिज़ाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप तीज के दिन की सुबह या रात में आसानी से बना सकती हैं।

ये है सबसे आसान मेहंदी डिजाइन

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन्स (Indo Arabic Mehndi Designs)

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन को हैवी डॉट्स की मदद से बनाया जाता है। यह स्टाइल भी सिंपल और सोबर है, जिसे आप किसी भी त्योहार के लिए लगवा सकती हैं। हालांकि, इस डिज़ाइन को अगर आप सिर्फ हाथों में ही लगाएंगी तो ये ज्यादा बढ़कर आएगा। आप चाहें तो इस पैटर्न के साथ कुछ नई रचनाओं का भी प्रयोग कर सकती हैं।


Arabic Mehndi Design 2

thenewsgale

बैक साइड मेहंदी

पीकॉक अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन

पीकॉक अरबिक मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही सरल होता है, लेकिन देखने में खूबसूरत होता है। इस डिज़ाइन को पीकॉक और फूलों की आकृतियों के सहायता से बनाया जाता है। आप इस डिज़ाइन को किसी भी मौके पर लगवा सकती हैं। पीकॉक अरबिक मेहंदी डिज़ाइन को अपनी हाथों के किसी भी ओर लगवाएं, तो यह आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करेगा। इसके बाद, आप इसे पैरों पर भी लगवा सकती हैं।

ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन (Bracelet Mehndi Design)

ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन देखने में बेहद आकर्षक लगता है। अगर आप अपने दोस्त की शादी में जा रही हैं, तो आप इस डिज़ाइन को अपने हाथों में लगवा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये डिज़ाइन हर प्रकार के ड्रेस के साथ मेल खाता है। यही नहीं, ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन को आप चाहें तो किसी भी त्योहार पर भी लगवा सकती हैं।

डेयरिंग फ्लावर अरेबिक मेहंदी

डेयरिंग फ्लावर अरबिक मेहंदी को पीकॉक और फूलों की आकृतियों की सहायता से बनाया जाता है, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। अगर आपने मेहंदी लगाते समय कुछ गलती कर दी है तो आप इस डिज़ाइन के माध्यम से गलती को सुधार सकती हैं। डेयरिंग फ्लावर मेहंदी आप किसी भी अवसर पर लगा सकती हैं क्योंकि यह बहुत ही सरल और सोबर होती है।

herzindagi

बेल मेहंदी डिज़ाइन (Mehndi Design Bail)

इस तरह की बेल मेहंदी डिज़ाइन (Mehndi Design Bail) कामकाजी महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प होता है। बेल स्टाइल मेहंदी एक नया और पूरी तरह से नई मेहंदी डिज़ाइन (Latest Mehndi Design) होती है। इस स्टाइल में, मेहंदी के डिज़ाइन में बेल के पत्ते, फूल, और अन्य मोटीफ्स का उपयोग किया जाता है।
Mehndi Design Bail 1

crayon

Mehndi Design Bail 2

k4fashion

Mehndi Design Bail 3

thenewsgale

पाकिस्तानी मेहंदी डिज़ाइन (Pakistani Mehndi Design)

यह पाकिस्तानी मेहंदी डिज़ाइन (Pakistani Mehndi Design) ज्यादातर पीछे के हाथ पर लगाई जाती है। इस प्रकार की मेहंदी स्टाइल बहुत ही आकर्षक दिखती है। इसे गोल टिक्की मेहंदी भी कहा जाता है। आप इस डिज़ाइन को पार्टी या किसी त्योहार पर भी लगा सकती हैं।

thenewsgale

बाजूबंद मेहंदी डिज़ाइन (Bajuband Mehndi Design)

अगर आपको मेहंदी का बाजूबंद या बंद स्टाइल (Bajuband Mehndi Design) पसंद है, तो आप इसे आजमाएं। यह देखने में आसान लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमें यकीन है कि आप इस आसान मेहंदी डिज़ाइन को जल्दी से अपनाएंगी।

womentriangle

फ्लोरल और नेट सिंपल मेहंदी डिज़ाइन (Flower Mehndi Design)

आसान फ्लोरल (Flower Mehndi Design) और नेट मोटिफ़ वाला यह सरल और सुंदर मेहंदी डिज़ाइन, रोका से लेकर ईद जैसे किसी भी अवसर पर लगाने के लिए एक शानदार विकल्प है।

flowersnamez

Flower Mehndi Design 2

thenewsgale

कफ, कलाई और उंगली मेहंदी डिज़ाइन (Wrist Mehndi Design)

यदि आप मेहंदी का पूरा हाथ नहीं लगाना चाहते हैं, तो उंगलियों पर कुछ सुंदर डिज़ाइन के साथ कलाई या कफ पर कुछ सरल मेहंदी डिज़ाइन एक अच्छा विचार हो सकता है।

thenewsgale

Wrist Mehndi Design 2
thenewsgale

ये भी देखें : इन सिंपल ट्रिक्स से कम समय में बनाएं खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स!

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments