Homeट्रेवलबच्चों के लिए भी घूमने की अच्छी जगह है देवघर स्थित Nandan...

बच्चों के लिए भी घूमने की अच्छी जगह है देवघर स्थित Nandan Pahar, देखे तश्वीरें

Nandan Pahar Park, Deoghar Jharkhand: नंदन पहाड़ पार्क, देवघर, झारखंड: छोटे बच्चों से पूछा जाता है कि उन्हें कहाँ जाना पसंद है, तो वे अक्सर अपने शहर के पार्क का नाम लेते हैं। सभी बच्चों को पार्क जाना बहुत पसंद होता है। यदि आप देवघर के आसपास रहते हैं या कभी देवघर जाते हैं, तो आपको नंदन पहाड़ पार्क के बारे में जानना चाहिए। यह सबसे प्रसिद्ध पार्कों में से एक है, जहाँ स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदूर से आने वाले भी घूमने, पिकनिक करने और परिवार के साथ समय बिताने आते हैं। आइए, हम नंदन पहाड़ पार्क के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नंदन पहाड़ प्रवेश द्वार

झारखंड के देवघर में बाबा वैद्यनाथ मंदिर के अलावा कई पर्यटन स्थल हैं, जिनका आनंद आप उठा सकते हैं। इनमें से एक नाम है “नंदन पहाड़” (Nandan Pahar), जो पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ बच्चों का भी पसंदीदा स्थल है।

नंदन हिल (Nandan Pahar) में एक बगीचा, तालाब, और “नंदन हिल एंटरटेनमेंट पार्क” नामक एक प्रसिद्ध थीम पार्क है, जो मनोरंजन पार्क के रूप में कार्य करता है। इस पार्क में कई प्रकार की सवारियाँ होती हैं, और आप हरे-भरे बगीचे के बीच में से इसका आनंद उठा सकते हैं।

santrip

नंदन पहाड़ (Nandan Pahar), देवघर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब रावण ने जबरन शिवधाम में प्रवेश करने की कोशिश की, तो नंदी भगवान शिव के द्वारपाल थे। नंदी ने उन्हें भगवान शिव के परिसर में प्रवेश करने से रोका। रावण ने क्रोधित होकर उसे इस पर्वत पर फेंक दिया, और इसी कारण इस पहाड़ को उसके नाम पर नंदन पहाड़ कहा जाता है।

इसके साथ ही आपको बताना चाहता हूँ कि यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य काफी मनोहर होता है। पर्यटक यहाँ उगते सूरज की लालिमा और डूबते सूरज की बेहतरीन छाया का दर्शन करने भी आते हैं। यहाँ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के सुविधाएँ हैं।

santrip

आजकल यह नंदन पहाड़ (Nandan Pahar) धार्मिक दृष्टि से ज्यादा पर्यटन के दृष्टि से देखा जाता है। यहाँ बच्चों के लिए झूले, बूट हाउस, भूत घर, डायनासौर स्लाइडिंग, राक्षस स्लाइडिंग, परी फ़ुब्बारा, मिरर हाउस और रेस्टोरेंट के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु की प्रतिमाएँ भी हैं।

ये भी पढ़ें : भारत में स्थित इन 5 आश्रमों में मिलती है फ्री में ठहरने और खाने की सुविधा, कम बजट में पूरा हो जाएगा ट्रिप

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments