Homeज्ञानभारत और दुनिया के 12 सबसे अनोखे और अजीब लोग!

भारत और दुनिया के 12 सबसे अनोखे और अजीब लोग!

हमारी दनिया में हमेशा से ही कुछ ना कुछ विचित्र होता रहता है। सामान्य से जब कोई वस्तु थोड़ी अजीब लगती है तो हम लोग उसे विचित्र मानने लगते हैं और उसके प्रति हमारी जिज्ञासा बढ़ने लगती है।

इस संसार में बहुत सी चीजें विचित्र है और हम उन चीजों को देखर कभी तो डर जाते हैं तो कभी हम उनके प्रति संवेदना भी प्रकट करते हैंं। जब हम बात अजीब औऱ विचित्रता की कर ही रहे हैं तो इसमें इंसान भी शामिल है।

दुनिया में आपने कई अजीबोगरीब तरह के इंसानों के बारें में सुना होगा या देखा होगा, जो विभिन्न शक्तियों से भरें पडें है। और कई लोग ऐसे है जो अपनी बिमारी के चलते ऐसी शक्तियों को अर्जित कर लेते है। कई बार ऐसा होता है कि प्रकृति अपनी इच्छानुसार इंसानो को ऐसा बनाती है कि उनके जैसा दुनिया में कोई नही मिल पाता। इस तरह की अनूठी और अजीब शक्तियां किसी के लिए वरदान साबित होती है तो किसी के लिए शाप। और इसी शक्ति के चलते ये लोग चर्चा का विषय बन जाते है। आज हम भी आपको ऐसे ही विचित्र, विस्मयकारी और विलक्षण इंसानो के बारें बताने जा रहें है जिनकी अद्भूत शक्ति के कारण वे चर्चा में बने रहते है।

तो आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ अनूठी शख्सियतों के बारे में:

1. डिवॉन हिल

ये वो इंसान है जिसका चेहरा और शरीर बिल्कुल भी मैचिंग नही है। और इस इंसान का बचपन में काफी मजाक भी बनाया गया था। लेकिन इसने अपनी इसी विचित्र शरीर को अपनी ताकत बनाया और आज ये काफी फेमस भी है। जी हां हम बात कर रहें है, डिवॉन हिल की। 18 साल के डिवॉन हिल ने अपना जीवन वेट लिफ्टिंग को समर्पित कर दिया है। ये हर रोज़ 5,000 कैलोरीज़ का सेवन करते हैं और खाना इनकी मां बनाती हैं, इन्होंने 3 ओलम्पिया टाइटल्स भी जीते हुए हैं। डिवॉन ने उन सभी लोगो को सबक सिखाया है जिन्होने उसके शरीर का मजाक बनाया था।

डिवॉन हिल

2. साराह मपेली

अगर आपसे कहा जाएं कि आप अपने शरीर पर मधुमक्खी को बिठा सकते हो तो शायद ही आप सभी में कोई ऐसा शख्स हो सकता है जो ऐसा कर सके। लेकिन साराह मपेली ऐसा कर सकती है और वो भी कोई एक या दो मधुमक्खी नही बल्कि पुरे 12000 मधुमक्खियां बैठा सकती है। दरअसल, साराह अपने शरीर पर ऐसा इत्र लगाती हैं जिससे क्वीन बी या रानी मधुमक्खी की सुगंध आती है, ऐसा करने से उनके शरीर पर 12,000 से अधिक मधुमक्खियां आकर चिपक जाती हैं। साराह को मधुमक्खियों की मल्लिका भी कहा जाता है।

साराह मपेली

3. मंगली मुंडा

दुनिया वाकई अजीबोगरीब इंसानो से भरी पडी है, अब भला आपसे कोई कहें कि आप शापित है और आपका शाप तभी खत्म हो सकता है जब आप किसी बिल्ली या कुत्ते के साथ शादी करें! तो भला हर कोई मना करेगा ही ना! लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ मंगली मुंडा के साथ। जी हां भारत में रहने वाली मंगली मुंडा दुनिया की पहली ऐसी दुल्हन है जिसकी शादी कुत्ते से हुई। दरअसल, 18 साल की मंगली का परिवार ये मानता था कि उनकी बेटी पर बुरा श्राप है और उसकी जिससे शादी होगी, वो श्राप उसको लग जायेगा, ये सोचते हुए उन्होंने मंगली की कुत्ते से शादी करा दी, जिससे कि श्राप कुत्ते को लग जाए। अब भला कौन अपने बच्चों के साथ ऐसा करता है?

मंगली मुंडा

4. चंद्रा ओरायन

अगर आपके भी हाथ में ओम या अल्ला बना हुआ है तो आप भी किस्मत वाले है और हो सकता है आपको भी जनता भगवान या अल्लाह मानने भी लग जाए। ऐसा हुआ है पश्चिम बंगाल के रहने वाले चंद्रा के साथ। चंद्रा को कई लोग भगवान का अवतार मानते हैं क्योंकि इनकी 7 सेंटीमीटर लम्बी पूंछ है और पेड़ वगेराह चढ़ने की कला इनमें बचपन से है। कुछ लोगों का मानना है कि चंद्रा हनुमान जी का अवतार हैं और उनमें शक्तियां भी विद्यमान है तभी तो, लोग दूर-दूर से चंद्रा का आशीर्वाद लेने आते हैं।

चंद्रा ओरायन

5. लिंडा मेडिना

वैसे तो लडकियों की शादी की सही उम्र 18 मानी जाती है और मां बनने के लिए भी इसके बाद की ही उम्र को सही माना जाता है ताकि वो अपने शरीर से पूरी तरह परिपक्व हो सकें। लेकिन यहा कुछ और ही हुआ पेरू की लिंडा मेडिना के साथ। मेडिना दुनिया की सबसे छोटी मां मानी जाती है। 27 सितम्बर 1933 को जन्मी मेडिना जब सिर्फ 5 साल की थी तभी उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बात का उसके माता-पिता को तब चला जब लिंडा के पेट में ट्यूमर हो गया है, लेकिन जब अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो पता लगा कि वो 7 माह की गर्भवती हैं। उसके पिता का पता आज तक नहीं लग पाया है।

लिंडा मेडिना

6. क्रिस्टल

कहते है कि अगर दिल में किसी चीज को हासिल करने का हौंसला हो तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे रोक नही सकती। और इसी हौंसलें की पर्याय बनी क्रिस्टल। एक दुर्घटना में अपना आधा हाथ खोने के बाद भी क्रिस्टल ने हार नहीं मानी। और क्रिस्टल ने अपने एक हाथ से ही वेट लिफ्टिंग करनी शुरू कर दी और वे आज वेट लिफ्टिंग करती भी है और क्रिस्टल ने सबको दिखा दिया कि नामुमकिन कुछ भी नहीं

क्रिस्टल

7. डुआंगजे समाक़समाम

दुनिया में कई तरह की ऐसी बिमारियां फैल चुकी है जिनका डाॅक्टर भी पूर्णतया इलाज ढूंढ नही पाएं है। ऐसी की एक बिमारी का शिकार हुई है 50 साल की डुआंगजे समाक़समाम । डुआंगजे दुनिया की सबसे बड़े हाथ वाली महिला हैं। मैक्रोडिस्ट्रोफिया लाइपोमेटूसा जैसी अजीबोगरीब बिमारी की वजह से उनके हाथों में विकृति हो चुकी है। और उनके शरीर के वो विशालकाय हाथ लोगो को उत्सुकतावश देखने पर मजबूर कर देते है।

डुआंगजे समाक़समाम

8. सनेय मसिलेला

जैसा कि हमने पहले भी कहां है कि लडकियों की शादी की सही उम्र 10 और लडको की 21 होनी चाहिए। फिर भी यहां कुछ उल्टा ही देखने को मिला। दरअसल, 62 साल की हेलेन और 9 साल के सनेय पति-पत्नी हैं !! इससे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इन्होंने 2 बार एक दूसरे से शादी की है। 9 साल की उम्र में इन दोनों की पहली बार शादी हुई और फिर बालिग़ होने के बाद सनेय ने फिर से हेलेन से शादी की।

सनेय मसिलेला

9. क्लॉडिओ विएरा डी ओलिवैरा

शरीर के कई हिस्से ऐसे होते है जो आसानी से घुम सकते है और हम चाहें जितना घुमा सकते है लेकिन पूरा शरीर कभी नही घुम सकता है। लेकिन क्लॉडिओ विएरा डी ओलिवैरा के साथ में इसका उल्टा है। 37 साल के क्लॉडिओ का सर इस हद तक मुड़ा हुआ है कि वो उनकी पीठ तक आता है, उनके हाथ-पैर भी किसी काम के नहीं है। और इसी कारण वे इस अजीब बिमारी का शिकार हो चुके है और कोई भी कार्य करने में असमर्थ नही है।

क्लॉडिओ विएरा डी ओलिवैरा

10. जैकी बेक

जरा सोचिए, कि आपको जोर से शूशू लगी हो और पता चले कि आप पैशाब ही ना कर पाएं। और कारण पता चलें तो आपको और भी तगडा झटका लगेगा कि आपके पास वो ही नही है तांे !! वो का मतलब तो आप समझ ही गए होंगे ना !! ऐसा ही कुछ हुआ जैकी के साथ। 17 साल की उम्र में जैकी डॉक्टर से परामर्श करने गयी थीं और उन्हें तब झटका लगा जब डॉक्टर ने बताया कि उनके पास योनि नहीं है !! इन्हें एक दुर्लभ अवस्था है जिसमें प्रजनन प्रणाली का विकास नहीं होता है, ये अवस्था 5000 में से 1 महिला को होती है। ये पुरूषों को भी हो सकती है।

जैकी बेक

11. मानव बार्बी डॉल

वेलेरिया लुक्यानोवा दुनिया की पहली मानव बार्बी हैं। इन वर्षों में वह कई स्तन प्रत्यारोपण करवा चुकी हैं और एक विशेष आहार का पालन करती हैं और रोजाना जिम जाती हैं। लुक्यानिवा का जन्म मोल्दोवा में हुआ था और अब वह मास्को में रह रहा है। वह दावा करती है कि उसने अपने स्तन के अलावा कभी भी किसी प्लास्टिक सर्जरी या बॉडी इम्प्लांटेशन से नहीं गुजरना पड़ा।

मानव बार्बी डॉल

12. सबसे गंदा आदमी

ईरान के फराशबंद के बाहरी इलाके में रहने वाले अनोखे शख्स अमू हदिज को जिंदा सबसे गंदा इंसान माना जाता है। वह 80 वर्षीय व्यक्ति हैं जिन्होंने 60 वर्षों में एक बार भी स्नान नहीं किया है। उसे अपनी जीवन शैली पर कोई पछतावा नहीं है और वह जिस तरह से है उससे प्यार करता है।

सबसे गंदा आदमी
Abhishek Kumar Verma
Abhishek Kumar Vermahttps://www.rochakgyan.co.in/
I share my random thoughts that I want to express. Reviews and suggestions are always welcome. Your feedback is valuable!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments